{"_id":"1118a50694a0b2bc031bc61427c041c1","slug":"sensex-rebounds-about-338-points","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार में उछाल","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
चार दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार में उछाल
मुंबई/एजेंसी
Updated Wed, 25 Jun 2014 08:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार दिनों से जारी गिरावट के सिलसिले को तोड़ते हुए घरेलू शेयर बाजार ने मंगलवार को ऊंची छलांग लगाई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 337.58 अंक के उछला के साथ 25,368.90 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 86.85 अंक बढ़ कर 7,580.20 अंक पर रहा।
विज्ञापन
इराक से तेल आपूर्ति जारी रहने की उम्मीद में कच्चे तेल में आई नरमी और घरेलू रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में मजबूत लिवाली के बल पर बाजार में तेजी का रुख रहा।
विज्ञापन
बीएसई में हेल्थकेयर को छोड़ कर सभी समूह बढ़त में रहे। तेजी पर रहने वाले समूहों में तेल एवं गैस, रीयल्टी, पावर, ऑटो, बैंकिंग, सीजी, एफएमसीजी, धातु, आईटी, पीएसयू और टेक शामिल रहे।
विज्ञापन
सेंसेक्स में मुनाफा कमाने वाले शेयरों में गेल, एचडीएफसी, भेल, स्टेट बैंक, एक्सिस बैंक, टाटा पावर, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक 1.79, टीसीएस, एनटीपीसी, टाटा मोटर्स, मारुति, ओएनजीसी, बजाज ऑटो, हीरो मोटोकॉर्प, टाटा स्टील, एलएंडटी, कोल इंडिया, हिंडाल्को, एचडीएफसी बैंक, महिंद्रा, सिप्ला, डा रेड्डीज, एसएसएलटी, एयरटेल शामिल रहे। गिरावट वाले शेयरों में सन फार्मा, इनफोसिस, हिन्दुस्तान यूनिलीवर और विप्रो शामिल रहे।