फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   sensex reach on top level

सेंसेक्स ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, हुआ 22,000 के पार

Mon, 10 Mar 2014 08:34 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 10 Mar 2014 08:34 PM IST
विज्ञापन
sensex reach on top level

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में आज सेंसेक्स ने अपने सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ते हुए नए शिखर स्तर पर पहुंच गया है।

विज्ञापन


बढ़त के सिलसिले को बरकरार रखते हुए बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स ने सोमवार के कारोबार की शुद्भह्नआत में पहली बार 22 हजार के स्तर को छुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 22,023.98 अंक के ऑल टाइम हाई तक गया।

हालांकि आखिरी घंटों में बिकवाली का दबाव बढ़ने पर वह इस ऊंचाई को बरकरार नहीं रख सका और महज 15.04 अंक की बढ़त के साथ 21,934.83 अंक पर बंद हुआ। यह भी सेंसेक्स के लिए अब तक का सबसे ऊंचा क्लोजिंग स्तर रहा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 10.60 अंक ऊपर 6,537.25 अंक के स्तर पर रहा। रुपये के सात माह के टॉप पर रहने की खबर ने भी बाजार को मजबूती दी।
विज्ञापन


बाजार में कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई, पर विदेशी फंडों (एफआईआई) द्वारा कैपिटल गुड्स, रीयल्टी और बैंकिंग वर्ग में तगड़ी लिवाली से मध्य सत्र में इसने 22,023.98 अंक के नए टॉप को छुआ। बाद में आईटी, टेक, हेल्थकेयर और मेटल वर्ग में मुनाफावसूली के लिए बिकवाली होने से यह 21,805.22 अंक के निचले स्तर तक फिसल गया। अंत में कुछ सुधर कर यह पिछले दिवस के मुकाबले 15 अंक की बढ़त पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजार के जानकारों के मुताबिक लोकसभा चुनाव में किसी एक दल को बहुमत मिलने की संभावना से बाजार तेजी पकड़ रहा है। विशेषज्ञों का यह भी कहना है कि घरेलू शेयर बाजार एशियाई बाजारों की तुलना में कुछ ज्यादा ही रफ्तार में है। ऐसे में निवेशकों को सतर्कता भरा रवैया अपनाने की जरूरत है।


बीएसई में कुल 2,966 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिसमें 1,458 लाभ में और 1,348 नुकसान में रहे बाकी 160 में कोई बदलाव नहीं हुआ।

सेंसेक्स में सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाले शेयरों में मारुति, महिंद्रा, एलएंडटी, एचडीएफसी बैंक, एसबीआई, बजाज ऑटो, भेल, रिलायंस, एक्सिस बैंक, हिन्दुस्तान यूनिलीवर, एयरटेल, ओएनजीसी, हीरो मोटोकॉर्प. एनटीपीसी और एचडीएफसी 0.05 से 3.74 फीसदी के लाभ में रहे। नुकसान उठाने वालों में टीसीएस, टाटा मोटर्स, सनफार्मा, गेल इंडिया, कोल इंडिया, हिंडाल्को, इनफोसिस, टाटा स्टील, विप्रो, रेड्डीज लैब, सिप्ला, सेसा स्टरलाइट, आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक और टाटा पावर 0.25 से 3.67 फीसदी के घाटे में रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed