{"_id":"709771b6c5e128811ae6aab79b725d75","slug":"sensex-reach-on-top-break-all-records","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंसेक्स ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पहुंचा टॉप पर","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
सेंसेक्स ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पहुंचा टॉप पर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 23 Apr 2014 04:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज ने बुधवार को एक नया रिकॉर्ड बना डाला है। बीएसई सेंसेक्स बुधवार को 22,876.54 अंक के स्तर पर पहुंच गया।
विज्ञापन
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज ने बुधवार को एक नया रिकॉर्ड बना डाला है। बीएसई सेंसेक्स बुधवार को 22,876.54 अंक के स्तर पर पहुंच गया। दिन भर के कारोबार के दौरान सेंसेक्स में 118.17 अंकों की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पूरे दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स में 0.52 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
वहीं निफ्टी ने भी रिकॉर्ड बनाते हुए 6840.80 के अंक स्तर को छू लिया है। पूरे दिन के कारोबार के दौरान निफ्टी में 25.45 अंकों की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं कारोबार 0.37 फीसदी बढ़ गया।
विज्ञापन
पूरे दिन के दौरान बैंक ऑफ बड़ौदा, कोटक महिंद्रा बैंक, एलएंडटी, पीएनबी, अंबुजा सीमेंट, गेल, बीएचईएल, टाटा स्टील और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में 3.3-1.2 फीसदी की उछाल दर्ज की गई। वहीं केयर्न इंडिया, डीएलएफ, आईडीएफसी, बीपीसीएल, अल्ट्राटेक सीमेंट, एनटीपीसी, विप्रो, टाटा मोटर्स, हीरो मोटो और सेसा स्टरलाइट के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन