{"_id":"e824a6e6b10ff317b4abbc7eafb83eb3","slug":"sensex-reach-on-top-and-made-new-record","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंसेक्स ने भरी हुंकार, बनाया नया रिकॉर्ड","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
सेंसेक्स ने भरी हुंकार, बनाया नया रिकॉर्ड
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 27 Mar 2014 09:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिजर्व बैंक की 1 अप्रैल को घोषित की जाने मौद्रिक समीक्षा में ब्याज दरों को लेकर सकारात्मक कदम उठाए जाने की उम्मीद ने घरेलू शेयर बाजारों को नई ऊंचाई दी।
विज्ञापन
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी दोनों ही नई ऊंचाई पर बंद हुए। सेंसेक्स 119.07 अंक की बढ़त के साथ 22,214.37 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी 40.35 अंक बढ़कर 6,641.75 अंक के रिकॉर्ड पर रहा।
विज्ञापन
कारोबार के दौरान सेंसेक्स 22307.74 अंक की ऊंचाई तक गया, जबकि निफ्टी 6,673.95 अंक तक चढ़ा। बीएसई में 2,961 कंपनियों के शेयरों में कामकाज हुआ। इसमें से 1,673 लाभ में और 1,127 नुकसान रहे, जबकि 161 में कोई बदलाव नहीं हुआ।
विज्ञापन
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों के शेयरों में सबसे अधिक 4.04 फीसदी मुनाफा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने कमाया। इसके अलावा भारती एयरटेल, हीरो मोटोकॉर्प, गेल इंडिया, एनटीपीसी, बजाज आटो, हिन्दुस्तान यूनीलीवर, रिलायंस इंडस्ट्रीज, ओएनजीसी, टाटा पावर, भेल, विप्रो, एचडीएफसी, एलएंडटी, महिंद्रा, आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा स्टील, एचडीएफसी बैंक और हिंडाल्को भी लाभ में रहे।
नुकसान उठाने वाले शेयरों में डा. रेड्डी लैब, एसएसएलटी, टाटा मोटर्स, सनफार्मा, इनफोसिस, सिप्ला, टीसीएस, कोल इंडिया और मारुति शामिल रहे। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) भारतीय शेयर बाजारों में काफी सक्रिय नजर आ रहे हैं। इस माह एफआईआई अब तक पौने तीन अरब डॉलर के शेयर खरीद चुके हैं।