{"_id":"2e8b9d191823c1fe5c0a2b7097e86f96","slug":"sensex-reach-on-all-time-high","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंसेक्स ने तोड दिए सारे रिकॉर्ड, पहुंचा सबसे ऊपर!","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
सेंसेक्स ने तोड दिए सारे रिकॉर्ड, पहुंचा सबसे ऊपर!
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 25 Mar 2014 08:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिजर्व बैंक की मौद्रिक समीक्षा में ब्याज दरों में बढ़ोतरी न किए जाने की उम्मीद में विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) द्वारा बैंकिंग सेक्टर में तगड़ी लिवाली से घरेलू शेयर बाजार नए शिखर पर जा पहुंचे।
विज्ञापन
हफ्ते के पहले दिन बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 300.16 अंक की छलांग लगाकर 22,055.48 अंक के रिकॉर्ड पर बंद हुआ। इससे पहले इसने 22,074.34 अंक के ऑल टाइम हाई को भी छुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 6,583.50 अंक के रिकॉर्ड पर रहा। इसने भी इंट्रा डे कारोबार में 6,591.90 अंक का लाइफ टाइम हाई को छुआ।
विज्ञापन
एशियाई बाजारों में तेजी के सकारात्मक संकेत के बीच एफआईआई की लिवाली से बैंकिंग वर्ग सबसे ज्यादा 2.73 फीसदी की तेजी पर रहा। इसके अलावा तेल-गैस 2.46 फीसदी, मेटल 0.97, ऑटो 0.91, पावर 0.89, सीजी 0.83, रीयल्टी 0.52 और एफएमसीजी 0.42 फीसदी की बढ़त पर रहे।
विज्ञापन
दूसरी ओर फार्मा में 0.61 और आईटी 0.02 फीसदी की गिरावट देखी गई। ओएनजीसी द्वारा दूसरे अंतरिम लाभांश को मंजूरी के लिए कंपनी बोर्ड की बैठक बुलाए जाने की खबर से कंपनी के शेयर 4.27 फीसदी बढ़कर 321.20 रुपये के भाव पर बंद हुए।
सेंसेक्स में मुनाफा कमाने वाले प्रमुख शेयरों में गेल इंडिया 4.81 फीसदी, ओएनजीसी 4.27, आईसीआईसीआई बैंक 3.71, कोल इंडिया 2.81, हीरो मोटोकॉर्प 2.60, एचडीएफसी बैंक 2.53, एचडीएफसी 2.17, बजाज ऑटो 2.11, रिलायंस 1.83, हिन्दुस्तान यूनिलीवर 1.62, एक्सिस बैंक 1.53, एसएसएलटी 1.37, स्टेट बैंक 1.35, टाटा पावर 1.32, आईटीसी 1.11, एलएंडटी 0.88, मारुति सुजुकी 0.72, भेल 0.67, टाटा मोटर्स 0.58, टाटा स्टील 0.30, हिंडाल्को 0.25 और एयरटेल 0.14 फीसदी बढ़त के साथ शामिल रहे। गिरावट वाले शेयरों में डा रेड्डी 1.34 फीसदी, विप्रो 0.98, सिप्ला 0.80, सनफार्मा 0.64, इनफोसिस 0.60 और एनटीपीसी 0.39 नुकसान में रहे।