सेंसेक्स 266 अंक लुढ़ककर 20 माह के निचले स्तर पर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के शेयर बाजार 266 अंकों की गिरावट के साथ करीब 20 महीने के निचले स्तर पर बंद हुए हैं। यानी अगस्त 2014 के बाद सबसे निचले स्तर पर बंद हुआ है।
सप्ताह के पहले कारोबारी दिन भी बाजार में पिछले हफ्ते से जारी गिरावट का दौर जारी रहा। बंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 266.67 अंकों की गिरावट के साथ 24188 के स्तर पर बंद हुआ है।
वहीं 50 शेयरों वाला नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 86.80 अंक गिरकर 7351 के स्तर पर बंद हुआ है।
अभी जारी रहेगी गिरावट
इससे पूर्व सेंसेक्स सुबह 72.97 अंकों की गिरावट के साथ 24,382.07 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 30.60 अंकों की गिरावट के साथ 7,407.20 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। हालांकि बाद में बिकवाली दबाव में गिरावट और बढ़ गयी।
बाजार जानकारों के अनुसार विदेशी बाजारों का असर भारतीय बाजारों पर अभी जारी रहेगा जिससे और गिरावट देखने को मिल सकती है।
आज के कारोबार के दौरान रियल्टी सेक्टर 3.68 फीसदी और एनर्जी शेयर 3.70 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए। तो मीडिया शेयर 2.73 फीसदी की भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। वहीं सरकारी कंपनियों के शेयर 2.27 फीसदी नीचे बंद हुए।