फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   sensex plunges 300 pts as infosys shares drop most in a decade

इनफोसिस के नतीजों ने बाजार को डुबोया

Fri, 12 Apr 2013 07:48 PM IST
मुंबई/एजेंसी
मुंबई/एजेंसी Updated Fri, 12 Apr 2013 07:48 PM IST
विज्ञापन
sensex plunges 300 pts as infosys shares drop most in a decade

आईटी कंपनी इनफोसिस द्वारा निराशाजनक नतीजे जारी करने और चालू वित्तवर्ष के लिए राजस्व का अनुमान उम्मीद के अनुरूप नहीं रखने से घरेलू शेयर बाजारों में जोरदार बिकवाली हुई।

विज्ञापन


खुदरा महंगाई दर में नरमी और उम्मीद से बेहतर आए औद्योगिक वृद्धि दर के आंकड़े भी बाजार में मुनाफा वसूली पर लगाम नहीं लगा पाए।

बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का सेंसेक्स 299.64 अंक की भारी गिरावट के साथ सात माह के निचले स्तर 18,242.56 पर और नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 65.45 अंक नीचे 5,528.55 पर बंद हुए। सेंसेक्स में गत 26 फरवरी के बाद सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन


कारोबार खुलने से कुछ देर पहले ही आए इनफोसिस के परिणामों ने बाजार को हिलाकर रख दिया। इनफोसिस के शेयर की स्थिति यह थी कि इसका शेयर दस साल के दौरान एक दिन की सर्वाधिक गिरावट 622.40 रुपये अर्थात 21.33 फीसदी के नुकसान से 2,295.45 रुपये पर बंद हुआ। एक दिन की गिरावट में ही इनफोसिस का बाजार पूंजीकरण करीब 31,000 करोड़ रुपये घट गया। इनफोसिस के शेयर में 4 अप्रैल 2003 के बाद यह एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सत्र की शुरुआत में सेंसेक्स 267 अंक की गिरावट के साथ 18,275.66 पर खुला। बीच सत्र 18,337.91 अंक के उच्चतम और 18,186.10 अंक के निचले स्तर पर रहा। आखिर में 299.64 अंक यानी 1.62 फीसदी लुढ़क कर 18,242.56 पर बंद हुआ। बीएसई में छोटी और मझोली कंपनियों में बिकवाली का दबाव कम रहा।

मिडकैप 0.14 फीसदी गिरकर 6,099.64 पर और स्मालकैप 0.39 फीसदी नीचे 5,872.11 अंक पर रहा। बीएसई में कुल 2,444 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ। इनमें से 1,042 बढ़त में और 1,261 गिरावट में रहे जबकि 141 में कोई बदलाव नहीं हुआ।

इनफोसिस के शेयरों में जोरदार बिकवाली का असर दूसरी आईटी कंपनियों के शेयरों पर भी पड़ा। बीएसई पर टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के शेयरों में 1.63 फीसदी और विप्रो में 4.72 फीसदी की गिरावट रही। बीएसई आईटी सूचकांक में 11.09 फीसदी की तेज गिरावट रही।

सेंसेक्स में गिरावट में रहने वाले वाले अन्य शेयरों में कोल इंडिया 1.78 फीसदी, एलएंडटी 1.31, मारुति सुजुकी 1.27, एमएंडएम 1.00, टाटा मोटर्स 0.99, एयरटेल 0.65, जिंदल स्टील 0.55, सन फार्मा 0.27, हीरो मोटोकार्प 0.07 और सिप्ला 0.06 फीसदी के साथ शामिल रहे।

वहीं, बढ़त में रहने वालों में आईटीसी 2.75, स्टेट बैंक 1.98, हिंडाल्को 1.61, हिंदुस्तान यूनि. 1.49, बजाज ऑटो 1.38, टाटा पावर 1.17, एचडीएफसी बैंक 0.85, डा. रेड्डी 0.85, ओएनजीसी 0.69, भेल 0.56, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.54, आईसीआईसीआई बैंक 0.50, एनटीपीसी 0.36, गेल इंडिया 0.30, टाटा स्टील 0.22 और एचडीएफसी 0.18 फीसदी की तेजी के साथ शामिल रहे।


'इनफोसिस के शेयरों में 20 फीसदी से अधिक की गिरावट आई। 2003 के बाद यह सबसे बड़ी गिरावट है। चौथी तिमाही के निराशाजनक नतीजे जारी करने और चालू वित्तवर्ष के लिए आय का अनुमान उद्योग के आकलन से कम रखने का बाजार के सेंटीमेंट पर तगड़ा असर पड़ा।'
- संजीव जरबादे, कोटक सिक्युरिटीज (प्राइवेट क्लाइंट ग्रुप रिसर्च) के वाइस प्रेसिडेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed