फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   sensex plunges 292 points to four month low

सेंसेक्स को लगा 291 अंक का तगड़ा झटका

Thu, 04 Apr 2013 08:19 PM IST
मुंबई/एजेंसी
मुंबई/एजेंसी Updated Thu, 04 Apr 2013 08:19 PM IST
विज्ञापन
sensex plunges 292 points to four month low

केंद्र में राजनीतिक अनिश्चितता से विदेशी संस्थागत निवेश घटने की आशंका, कुछ कंपनियों के निराशाजनक नतीजों और कोरियाई प्रायद्वीप में सामरिक तनाव बढ़ने जैसी नकारात्मक वजहों के चलते घरेलू शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन भारी गिरावट का शिकार हुए।

विज्ञापन


आईटीसी, इनफोसिस व आईसीआईसीआई सहित कई दिग्गज शेयरों में तगड़ी बिकवाली से बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 291.94 अंक का गोता लगाकर 18,509.70 अंक पर आ गिरा।
विज्ञापन


इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 98.15 अंक की बड़ी गिरावट के साथ 5,574.75 अंक पर बंद हुआ। बीएसई का मिडकैप 115.29 अंक नीचे 6,143.27 पर और स्मॉलकैप 125.68 अंक नीचे 5,923.07 अंक पर रहा। आज की गिरावट को मिला कर दो दिनों में सेंसेक्स 531 और निफ्टी 183 अंक गंवा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को कारोबार के दौरान बीएसई समूह के सभी वर्ग लाल निशान पर रहे। बीएसई में रीयल्टी, आईटी, टेक, कंज्यूमर डूरेबल्स, बैंकिंग व मेटल वर्ग के शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली देखने को मिली। बाजार शुरुआत से ही दबाव में रहे और सेंसेक्स 18,473.85 अंक के निचले दायरे तक लुढ़का।

हालांकि बीच में इसने 18733.62 अंक का ऊपरी स्तर भी छुआ। निफ्टी ने भी कमजोर शुरुआत की और बीच सत्र में यह 5,644.45 अंक के उच्चतम और 5,565.65 अंक के निचले दायरे में रहा। बीएसई में  कुल 2,868 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ। इसमें 907 लाभ में और 1,850 नुकसान में रहीं बाकी 111 में कोई बदलाव नहीं हुआ।

सेंसेक्स में रेड्डीज लैब सबसे ज्यादा लाभ कमाने वाली कंपनी बनी, जबकि जिंदल स्टील ने सबसे ज्यादा नुकसान उठाया। सेंसेक्स में शामिल 30 में से महज छह कंपनियां लाभ में रहीं बाकी सभी ने नुकसान उठाया। मुनाफा कमाने वालों में रेड्डीज लैब 3.03 फीसदी, कोल इंडिया 2.56, हिन्दुस्तान यूनि 1.68, मारुति 1.06, महिंद्रा 0.26 और टाटा मोटर्स 0.08 फीसदी लाभ में रहीं।


नुकसान उठाने वालों में जिंदल स्टील 4.32 फीसदी, टाटा स्टील 3.97, स्टरलाइट 3.09, इनफोसिस 2.74, हीरो मोटोकॉर्प 2.67, आईटीसी 2.61,भारती एयरटेल 2.46, हिंडाल्को 2.37, टीसीएस 2.36, भेल 2.35, एचडीएफसी 2.14, आईसीआईसीआई बैंक 2.07, एसबीआई 1.96, सिप्ला 1.49, एचडीएफसी बैंक 1.34, एलएंडटी 1.31, टाटा पावर 1.30, आरआईएल 1.29, बजाज ऑटो 1.06, विप्रो 1.04, ओएएनजीसी 0.93, गेल इंडिया 0.76, एनटीपीसी 0.62 सनफार्मा 0.55 फीसदी घाटे में रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed