{"_id":"c5f33ed4-1864-11e2-8947-d4ae52bc57c2","slug":"sensex-pares-early-gains-to-end-33-pts-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्लोबल नरमी के बीच गिरावट से उबरा बाजार","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
ग्लोबल नरमी के बीच गिरावट से उबरा बाजार
मुंबई/एजेंसी
Updated Wed, 17 Oct 2012 07:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेशी बाजारों मे आए ठहराव के बीच मामूली घरेलू शेयर बाजार बढ़त के साथ गिरावट से उबरने में कामयाब रहे। बीएसई का सेंसेक्स 33.07 अंक ऊपर 18,610.77 अंक के स्तर पर और एनएसई का निफ्टी 12.25 अंक चढ़कर 5,660.25 अंक पर रहा।
बीच सत्र में सेंसेक्स ने 18,705.19 अंक के ऊपरी और 18,535.37 अंक का निचला स्तर छुआ। एनएसई ने 5,684.35 से लेकर 5,648 अंक के दायरे में कारोबार किया। बीएसई समूह में रीयल्टी, पेट्रो, धातु, आईटी और पीएसयू वर्ग में बिकवाली का जोर रहा, जबकि और बैंकिंग वर्ग ने मजबूती ली।
रेटिंग एजेंसी मूडीज द्वारा स्पेन की निवेश ऋण साख न घटाए जाने के बावजूद आर्थिक हालात से सशंकिंत निवेशकों के सतर्क रहने से ग्लोबल बाजारों में धारणा कमजोर रही। घरेलू बाजार पर भी इसका असर दिखा। बीएसई का मिडकैप 2.98 अंक नीचे 6,630.03 अंक पर, जबकि स्मॉलकैप 21.33 अंक ऊपर 7,132.34 अंक पर रहा। बीएसई में कुल 3,003 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिसमें से 1,329 लाभ में और 1,543 नुकसान में रहे बाकी 131 में कोई बदलाव नहीं हुआ।
विज्ञापन
सेंसेक्स में मुनाफा कमाने वालों में टाटा पावर 2.12 प्रतिशत लाभ के साथ सबसे आगे रही। इसके साथ ही एचडीएफसी 1.22 फीसदी, भेल 1.02 एलएंडटी 1.02, टाटा मोटर्स 0.99, भारती एयरटेल 0.93, आईटीसी 0.81, आईसीआईसीआई बैंक 0.72, इनफोसिस 0.56, स्टरलाइट 0.55, एनटीपीसी 0.45, विप्रो 0.31, हीरो मोटोकॉर्प 0.26, बजाज ऑटो 0.23, मारुति 0.19, ओएनजीसी 0.18, जिंदल स्टील 0.15 और महिंद्रा 0.02 प्रतिशत लाभ में रही।
नुकसान उठाने वालों में गेल इंडिया 1.98 प्रतिशत नुकसान के साथ सबसे ज्यादा घाटे में रही। इसके साथ ही टीसीएस 1.05 फीसदी, आरआईएल 0.97, सनफार्मा 0.86, एसबीआई 0.64, एचडीएफसी बैंक 0.51, हिंडाल्को 0.47, सिप्ला 0.36, टाटा स्टील 0.29, हिन्दुस्तान यूनि 0.22, कोल इंडिया 0.11 और रेड्डीज लैब 0.08 प्रतिशत घाटे में रही।