{"_id":"2e8230a35f8ed69ac136c193fc8d3c90","slug":"sensex-nifty-up-for-1st-time-in-4-days-auto-realty-shine-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन की गिरावट से उबरा शेयर बाजार ","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
तीन दिन की गिरावट से उबरा शेयर बाजार
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 11 Aug 2014 09:10 PM IST
विज्ञापन
सेबी द्वारा रीयल्टी व इन्फ्रा आईटी ट्रस्टों के गठन को मंजूरी देने से इन सेक्टरों से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में लिवाली से घरेलू शेयर बाजार पिछले तीन सत्रों की गिरावट के सिलसिले को तोड़ने में कामयाब रहे। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 190.10 अंक चढ़कर 25,519.24 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 57.40 अंकों की बढ़त लेकर 7,625.95 अंक पर रहा।
विज्ञापन
सोमवार को कारोबार के दौरान रीयल्टी, ऑटो, कैपिटल गुड्स, मेटल, आईटी, टेक, बैंकिंग, कंज्यूमर डूरेबल्स और हेल्थकेयर सेक्टरों में मजबूती देखने को मिली। पावर, एफएमसीजी और तेल एवं गैस सेक्टर पर मामूली दबाव दिखा।
विज्ञापन
सेंसेक्स में मुनाफा कमाने वाले प्रमुख शेयरों में महिंद्रा, टाटा मोटर्स, एचडीएफसी, सेसा स्टरलाइट, इनफोसिस, मारुति, एक्सिस बैंक, एलएंडटी, हीरो मोटोकॉर्प, हिंडाल्को, कोल इंडिया, एयरटेल, सन फार्मा, बजाज ऑटो, आईसीआईसीआई बैंक, भेल, सिप्ला और रिलायंस शामिल रहे। नुकसान उठाने वाली कंपनियों में गेल इंडिया, रेड्डीज लैब, एनटीपीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाटा पावर, विप्रो, टाटा स्टील, एचडीएफसी बैंक, ओएनजीसी, टीसीएस, आईटीसी और स्टेट बैंक शामिल रहे।
विज्ञापन