फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   sensex, nifty surge in muhurt trading on the occasion of diwali

मुहूर्त ट्रेडिंग में सेंसेक्स, निफ्टी ने कहा हैप्पी न्यू ईयर

Mon, 04 Nov 2013 03:18 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 04 Nov 2013 03:18 PM IST
विज्ञापन
sensex, nifty surge in muhurt trading on the occasion of diwali

शेयर बाजार ने दिवाली के मौके पर होने वाली खास मुहूर्त ट्रेडिंग में सम्वत 2070 की बढ़िया शुरुआत की। बीएसई सेंसेक्स 43 अंक चढ़कर 21,239.36 का नया रिकॉर्ड छू गया।

विज्ञापन


इसी तरह निफ्टी ने भी लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में बढ़त बनाई और 6,317.35 पर पहुंच गया।

हालांकि, रविवार को सामान्य ट्रेडिंग नहीं हुई, लेकिन दिवाली के मौके पर शाम 6.15 से 7.30 बजे के बीच विशेष मूहुर्त ट्रेडिंग में बाजार ने अपने अच्छे मूड की गवाही दी।
विज्ञापन


30 शेयर वालों सेंसेक्स 21,278.08 के साथ खुला और 21,321.53 और 21,212.31 के दायरे में कारोबार करने के बाद 21,239.36 पर बंद हुआ, जो 42.55 अंक या 0.20 फीसदी की बढ़त थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह 50 शेयरों वाला निफ्टी भी खुशी में था, जो 6,317.35 की ऊंचाई पर बंद हुआ। हालांकि, वह इंट्रा-डे में 6,357.10 की उस चोटी तक नहीं पहुंचा, जो उसने 1 जनवरी, 2008 में छुई थी। इंट्रा-डे में वह रविवार को 6,342.95 पर बंद हुआ।

मोटे तौर पर सभी शेयरों में खरीदारी देखी गई, क्योंकि 13 में से 12 सेक्टरवार इंडेक्स 0.1 फीसदी से 0.78 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए। केवल बैंकेक्स ने गिरावट देखी, जो 0.12 फीसदी नीचे बंद हुआ।


दूसरी कतार के शेयरों में अच्छा-खासा उछाल रहा। 1,556 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि 473 में गिरावट दर्ज की गई। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को 186.95 करोड़ रुपए की खरीदारी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed