{"_id":"abf210925c61faf8bf1629e64ab839b8","slug":"sensex-nifty-surge-after-eco-survey-boosts-budget-hopes-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छे बजट की आस में सेंसेक्स ने लगाई छलांग","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
अच्छे बजट की आस में सेंसेक्स ने लगाई छलांग
Updated Fri, 27 Feb 2015 09:05 PM IST
विज्ञापन
मोदी सरकार के पहले पूर्ण बजट से पहले पेश की गई आर्थिक समीक्षा ने घरेलू शेयर बाजार को उत्साह से भर दिया।
विज्ञापन
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स छह सप्ताह की सबसे तगड़ी छलांग लगाकर 473.47 अंक ऊपर 29,220.12 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 160.75 अंक ऊपर 8,844.60 अंक पर रहा।
आर्थिक सर्वेक्षण में बजट के तहत बड़े आर्थिक सुधारों की घोषणा किए जाने की झलक मिलने से कई सेक्टरों में तगड़ी लिवाली देखने को मिली। बीएसई में सबसे ज्यादा तेजी रीयल्टी, कैपिटल गुड्स, पावर, मेटल, बैंकिंग, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और ऑटो वर्गों में देखने को मिली।
विज्ञापन
सेंसेक्स में सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाले शेयरों में टाटा पावर, एलएंडटी, आईसीआईसीआई बैंक, हिंडाल्को, कोल इंडिया, महिंद्रा, एनटीपीसी, ओएनजीसी, एसबीआई, सेसा स्टरलाइट और टाटा स्टील शामिल रहे।
विज्ञापन