{"_id":"2593ecaa43e6040e1b8d3553d847fb40","slug":"sensex-nifty-rise-most-in-2wks-ahead-of-rbi-policy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरावट थमी, शेयर बाजार दो सप्ताह के टॉप पर","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
गिरावट थमी, शेयर बाजार दो सप्ताह के टॉप पर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 04 Aug 2014 09:19 PM IST
विज्ञापन
रिजर्व बैंक की मौद्रिक समीक्षा से एक दिन पहले ब्याज दरों के प्रति संवदेनशील समूहों और आईटी कंपनियों के शेयरों में लिवाली के बल पर शेयर बाजार में दो दिनों की गिरावट पर ब्रेक लग गया। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 242.32 अंक चढ़कर 25,723.16 अंक पर बंद हुआ। यह दो सप्ताह का सबसे ऊंचा स्तर रहा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 81.05 अंक बढ़कर 7,683.65 अंक पर रहा।
विज्ञापन
बाजार में सबसे ज्यादा 3.2 फीसदी की तेजी कंज्यूमर डूरेबल्स वर्ग में रही। इसके अलावा आईटी, टेक, पावर, कैपिटल गुडस, ऑटो, मेटल तेल-गैस, एफएमसीजी, रीयल्टी और बैंकिंग वर्ग भी बढ़त पर रहे। सेंसेक्स में मुनाफा कमाने वाले प्रमुख शेयरों में इनफोसिस, हिंडाल्को, एसएसएलटी, विप्रो, मारुति, भेल, बजाज ऑटो, टाटा मोटर्स, ओएनजीसी, एलएंडटी, आईटीसी, टाटा पावर, महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, एसबीआई, गेल, हिन्दुस्तान यूनिलीवर, रिलायंस, एनटीपीसी, टीसीएस, डा. रेड्डीज, टाटा स्टील, हीरो मोटोकार्प और कोल इंडिया शामिल रहे। गिरावट वाले शेयरों में सन फार्मा, एचडीएफसी, एयरटेल, सिप्ला और एचडीएफसी बैंक शामिल रहे।
विज्ञापन
बीएसई का सेंसेक्स 151 अंकों की तेजी लेकर 25,631.68 अंक पर खुला। बीच सत्र में बिकवाली के दबाव में यह 25,531.38 अंक तक उतरा, लेकिन आखिरी सत्र में हुई लिवाली के बल पर यह 25,754.42 अंक के उच्चतम स्तर तक चढ़कर अंत में पिछले सत्र के 25,480.84 अंक की तुलना में 242.32 अंक ऊपर 25723.16 अंक पर बंद हुआ।
विज्ञापन