{"_id":"599099b80427e0bdd8416dacfc71464a","slug":"sensex-nifty-log-new-highs-on-eco-reforms-fed-rate-stance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंसेक्स नए टॉप पर, निफ्टी ने छुआ नया शिखर","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
सेंसेक्स नए टॉप पर, निफ्टी ने छुआ नया शिखर
मुंबई/एजेंसी
Updated Fri, 31 Oct 2014 08:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार द्वारा रीयल एस्टेट सेक्टर में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के नियमों में ढील देने और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों को निचले स्तर पर बनाए रखने के फैसले ने घरेलू शेयर बाजार को नए शिखर पर पहुंचा दिया।
विज्ञापन
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 248.16 अंक के उछाल के साथ 27,346.33 अंक के नए टॉप पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 78.75 अंक की बढ़त के साथ 8,169.20 अंक की ऊंचाई पर रहा। कारोबार के दौरान इसने 8,181.55 अंक के ऑल टाइम इंट्रा डे हाई स्तर को भी छुआ, जबकि 27,390.60 अंक के लाइफ टाइम हाई तक गया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को घरेलू बाजार के इस नए रिकॉर्ड ने निवेशकों की पूंजी में 95.35 लाख रुपये की बढ़ोतरी की। पिछले तीन सत्रों में लगातार तेजी से सेंसेक्स ने करीब 600 अंक की बढ़त हासिल कर ली है। तेजी के कई रिकॉर्डों को तोड़ते हुए सेंसेक्स और निफ्टी ने 10 लाख करोड़ रुपये का अब तक का सबसे अधिक टर्नओवर दर्ज किया।
विज्ञापन
बाजार में तेजी के चलते बीएसई के सभी 12 सेक्टरों के सूचकांक बढ़त पर रहे। सेंसेक्स में भी 30 में से 23 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा 3.44 फीसदी का उछाल रीयल्टी वर्ग में रहा। इसके अलावा मेटल, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में भी अच्छी तेजी देखने को मिली।
सेंसेक्स में सबसे ज्यादा लाभ कमाने वाले शेयरों में रिलायंस, हिंडाल्को, टीसीएस, गेल इंडिया, इनफोसिस, डा. रेड्डीज, एचडीएफसी, एलएंडटी, हिन्द. यूनिलीवर, मारुति, बजाज ऑटो और एक्सिस बैंक शामिल रहे। सेसा स्टरलाइट, सिप्ला और महिंद्रा आदि में गिरावट रही।