{"_id":"54f3441583a965b711c31082aff0211a","slug":"sensex-nifty-fall-most-in-5-weeks-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंसेक्स 244 अंक लुढ़क कर पांच सप्ताह के निचले स्तर पर","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
सेंसेक्स 244 अंक लुढ़क कर पांच सप्ताह के निचले स्तर पर
मुंबई/एजेंसी
Updated Tue, 16 Sep 2014 09:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार पांच सप्ताह की बड़ी गिरावट का शिकार हुए। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 244.48 अंक लुढ़क कर 27,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे 26,816.56 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 63.50 अंक नीचे 8,100 के स्तर से नीचे 8,042 अंक पर रहा।
विज्ञापन
घरेलू स्तर पर थोक महंगाई दर घट कर पांच साल के निचले स्तर पर आने की सकारात्मक खबर से ज्यादा असर बाजार पर अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने की आशंका और चीन के आर्थिक आंकड़े खराब रहने के आसार का दिखा। तेल-गैस, कैपिटल गुड्स, एफएमसीजी और आईटी वर्ग के शेयरों में मुनाफावसूली के चलते सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन