{"_id":"7fc4009142b0f7b5cbd5a8acab5916fd","slug":"sensex-nifty-fall-most-in-2-1-2-months-wealth-drops-rs-1-6-tn-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेयर बाजार में ढाई माह की बड़ी गिरावट","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
शेयर बाजार में ढाई माह की बड़ी गिरावट
मुंबई/एजेंसी
Updated Tue, 23 Sep 2014 08:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेशी निवेश के प्रवाह में कमी और मुनाफावसूली के लिए हुई तगड़ी बिकवाली की मार से घरेलू शेयर बाजार करीब ढाई माह की सबसे बढ़ी गिरावट का शिकार हुए।
विज्ञापन
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 431.05 अंक लुढ़क कर 26,775.69 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में यह 8 जुलाई के बाद की सबसे बड़ी गिरावट है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 128.75 अंक की गिरावट के साथ 8,017.55 अंक पर रहा।
विज्ञापन
मंगलवार को बीएसई में हुई गिरावट की चपेट में आकर करीब 2,100 कंपनियों के शेयरों को घाटा उठाना पड़ा। इससे निवेशकों की पूंजी में करीब 1.63 लाख करोड़ रुपये की कमी हुई।
विज्ञापन
बिकवाली की मार बीएसई के सभी 12 वर्गों पर पड़ी। सेबसे ज्यादा नुकसान रीयल्टी, तेल-गैस, कैपिटल गुड्स, मेटल और फार्मा सेक्टर को हुआ। गिरावट वाले प्रमुख शेयरों में टीसीएस, सनफार्मा, एसबीआई, आरआईएल, रिलायंस, ओएनजीसी, महिंद्रा, एलएंडटी, इनफोसिस और कोल इंडिया आदि शामिल रहे।