{"_id":"64f79c97926b3c65dd02d9293083731e","slug":"sensex-nifty-at-over-one-month-high-on-iip-boost-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंसेक्स फिर पहुंचा 29 हजार के पार","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
सेंसेक्स फिर पहुंचा 29 हजार के पार
मुंबई/एजेंसी
Updated Mon, 13 Apr 2015 09:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औद्योगिक उत्पादन नौ माह के उच्चतम स्तर पर पहुंचने की खबर ने घरेलू शेयर बाजार को एक बार फिर से 29,000 अंक के स्तर के पार पहुंचा दिया है।
विज्ञापन
लगातार सातवें सत्र में बढ़त के सिलसिले को बरकरार रखते हुए बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 165.06 अंक चढ़कर 29,044.44 अंक पर बंद हुआ। यह सेंसेक्स का एक माह का सबसे ऊंचा स्तर है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 53.65 अंक की बढ़त के साथ 8,800 अंक के स्तर को पार करता हुआ 8,834 पर बंद हुआ। मंगलवार को डा. अंबेडकर की जयंती के अवसर पर शेयर बाजार में अवकाश रहेगा।
विज्ञापन
सेंसेक्स में शामिल 30 में से 17 कंपनियों के शेयर बढ़त पर बंद हुए। सबसे ज्यादा लाभ कमाने वालों में भारती एयरटेल, भेल, सन फार्मा, एलएंडटी, रिलायंस, हिन्द यूनिलीवर, सिप्ला और टाटा पावर शामिल रहे। दूसरी ओर महिंद्रा, हिंडाल्को और गेल इंडिया के शेयरों में गिरावट देखने को मिली।
विज्ञापन