{"_id":"5d78c8ac8912a29ec50521cde26e8056","slug":"sensex-make-record-9th-day-also-hindi-news-sy","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंसेक्स ने 9वें दिन फिर बनाया रिकॉर्ड","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
सेंसेक्स ने 9वें दिन फिर बनाया रिकॉर्ड
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 04 Sep 2014 09:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगातार नौंवें सत्र में बढ़त का रुख बरकरार रखते हुए घरेलू शेयर बाजार बुधवार को नए शिखर पर बंद हुए। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 120.55 अंक उछल कर 27,139.94 अंक पर बंद हुआ।
विज्ञापन
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 31.55 अंक की बढ़त के साथ 8,141.90 अंक पर रहा। बाजार में कारोबार की शुरुआत तेजी के माहौल में हुई।
लिवाली के दम पर सेंसेक्स 27,225.85 अंक तक के रिकॉर्ड स्तर तक गया। एनएसई में निफ्टी ने भी कारोबार के दौरान 8,141.90 अंक का ऑल टाइम हाई स्तर छुआ।
सेंसेक्स ने पिछले नौ सत्रों में 825 अंकों से भी ज्यादा की बढ़त दर्ज की है। बीएसई में आईटी, रीयल्टी, टेक, मेटल और कैपिटल गुड्स वर्गों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली।
विज्ञापन
दूसरी ओर एफएमसीजी, बैंकिंग और पावर सेक्टर में बिकवाली के दबाव के चलते नरमी रही। सेंसेक्स में मुनाफा कमाने वाले प्रमुख शेयरों में इनफोसिस, कोल इंडिया, विप्रो, भारती एयरटेल, टीसीएस, एलएंडटी, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, महिंद्रा, एक्सिस बैंक और टाटा पावर शामिल रहे।
विज्ञापन