फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   sensex make new record reach on top

सेंसेक्स ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहुंचा टॉप पर

Thu, 18 Sep 2014 06:06 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 18 Sep 2014 06:06 PM IST
विज्ञापन
sensex make new record reach on top

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज ने एक बार फिर से नया रिकॉर्ड बना दिया है। 12 मई के बाद एक दिन में होने वाली सबसे बड़ी बढ़त है।

विज्ञापन


विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की तगड़ी लिवाली से घरेलू शेयर बाजार में तगड़ा उछाल देखने को मिला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 480.92 अंक उछल कर 27,112.21 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में यह 12 मई के बाद का सबसे बड़ी एक दिनी बढ़त रही। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 139.25 अंक उछल कर 8,100 के स्तर के पार 8,114.75 अंक पर बंद हुआ।
विज्ञापन


अमेरिकी फेडरल रिजर्व की चेयरपर्सन जेनेट येलेन द्वारा मौद्रिक नीति निर्धारण संबंधी बैठक ब्याज दरें जीरो फीसदी के करीब रखने के आश्वासन ने ग्लोबल स्तर पर बाजारों की धारणा को मजबूत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसई में सबसे ज्यादा तेजी रीयल्टी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, कैपिटल गुड्स, ऑटो, पावर और बैंकिंग वर्गों में रही। सेंसेक्स में शामिल शेयरों में सबसे ज्यादा मुनाफा हीरो मोटोकॉर्प, एचडीएफसी, टाटा मोटर्स, एलएंडटी, भ्ज्ञेल और बजाज ऑटो ने कमाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed