{"_id":"96f90f646c66a60442cc9692b0e1494f","slug":"sensex-make-new-record-reach-on-top","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंसेक्स ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहुंचा टॉप पर","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
सेंसेक्स ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहुंचा टॉप पर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 07 Jul 2014 08:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदी सरकार के पहले बजट को लेकर उम्मीदों के चलते लगातार दूसरे दिन तेजी बने रहने से घरेलू शेयर बाजार नए शिखर पर पहुंच गया।
विज्ञापन
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 138 अंक बढ़कर 26 हजार का स्तर पार करते हुए 26,100.08 अंक के नए टॉप पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 35.55 अंक की बढ़त के साथ 7,787.15 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ।
आईटी और तकनीकी वर्ग सहित पावर, हेल्थकेयर, ऑटो, कैपिटल गुड्स व एफएमसीजी वर्ग एक फीसदी तक चढे़। दूसरी ओर मेटल और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स,बैंकिंग, तेल एवं गैस, रीयल्टी वर्ग में सुस्ती रही।
विज्ञापन
सेंसेक्स में बढ़त में रहने वाली कंपनियों में टाटा पावर, इनफोसिस, टीसीएस, टाटा मोटर्स, डा रेड्डीज, विप्रो, एयरटेल, एनटीपीसी, सन फार्मा, हीरो मोटोकॉर्प, एचडीएफसी, महिंद्रा, भेल, एसएसएलटी, कोल इंडिया, हिंडाल्को, एलएंडटी, आईटीसी, सिप्ला, हिन्दुस्तान यूनिलीवर और बजाज ऑटो शामिल रहे। गिरावट वाले शेयरों में एचडीएफसी बैंक, ओएनजीसी, गेल, आईसीआईसीआई बैंक, स्टेट बैंक, एक्सिस बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, मारुति और टाटा स्टील फीसदी के साथ शामिल रहे।
विज्ञापन