{"_id":"4453de46502011b5434a548ec37e7352","slug":"sensex-make-new-record-bse-nifty-reach-new-point-hindi-news-sy","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंसेक्स ने बनाया रिकॉर्ड, पहुंचे नए पायदान पर","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
सेंसेक्स ने बनाया रिकॉर्ड, पहुंचे नए पायदान पर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 03 Sep 2014 08:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और निफ्टी ने मंगलवार को एक बार फिर ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 27,000 अंक पर पहुंच गया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज 81,00 के पार पहुंच गया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि सोमवार को भारत और जापान के बीच हुए व्यापरिक समझौते और भारत में भारी निवेश की घोषणा के बाद बाजार में खूब तेजी दर्ज की गई है। इस दौरान छोटे-मझौले शेयर भी धूम मचाने में पीछे नहीं रहे।
विज्ञापन
बीएसई में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 152 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 27019.4 के स्तर पर बंद हुआ है। पूरे दिन के दौरान बीएसई सेंसेक्स में 0.6 फीसदी अंकों की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन
50 शेयरों वाले निफ्टी में 55.3 अंकों की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पूरे दिन के कारोबार के दौरान निफ्टी में 0.7 अंकों की बढ़ोतरी दर्ज हुई। इस दौरान बाजार 8083 के स्तर पर बंद हुआ है। सेंसेक्स लगातार छठे दिन रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी ने भी लगातार चौथे दिन रिकॉर्ड बनाया।
सेंसेक्स पहली बार 27000 के ऊपर और निफ्टी 8050 के ऊपर बंद होने में कामयाब हुए हैं। सेंसेक्स ने मंगलवार 27082.85 अंकों का नया रिकॉर्ड ऊपरी स्तर छूआ, तो निफ्टी ने 8101.95 अंकों का नया रिकॉर्ड ऊपरी स्तर छूने में कामयाबी हासिल की।
मंगलवार को कारोबार के दौरान सिप्ला, भारती एयरटेल, ग्रासिम, अंबुजा सीमेंट, एसीसी, सन फार्मा, एचडीएफसी बैंक और गेल जैसे दिग्गज शेयर 5.3-1.8 फीसदी चढ़कर बंद हुए हैं। हालांकि जेएसपीएल, सेसा स्टरलाइट, टाटा पावर, एचयूएल, टाटा स्टील और हिंडाल्को जैसे दिग्गज शेयर 3.2-0.9 फीसदी गिरकर बंद हुए हैं।