फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   sensex make new record and reach new level

सेंसेक्स ने बनाया रिकॉर्ड, एक दिन में बड़ी बढ़त

Fri, 07 Mar 2014 08:15 PM IST
एजेंसी/अमर उजाला ब्यूरो
एजेंसी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 07 Mar 2014 08:15 PM IST
विज्ञापन
sensex make new record and reach new level

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की तगड़ी लिवाली से घरेलू शेयर बाजार में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन तेजी जरी रही।

विज्ञापन


बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 406 अंक की ऊंची छलांग लगाकर 22 हजार की दहलीज पर पहुंच गया। सेंसेक्स कारोबार के दौरान 21,960.89 अंक के लाइफ टाइम हाई को छूने के बाद अंत में 21,919.79 अंक पर बंद हुआ, जोकि सेंसेक्स की बंदी का अब तक की सबसे ऊंचा स्तर रहा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 126 अंक चढ़कर 6,526.65 अंक की ऑल टाइम हाई क्लोजिंग पर बंद हुआ। निफ्टी ने भी कारोबार के दौरान 6,537.80 अंक का अब तक का सबसे ऊंचा स्तर छुआ।

एफआईआई ने लगातार 15वें दिन तगड़ी लिवाली कर बाजार को भारी-भरकम बढ़त दी। एफआईआई पिछले एक पखवाड़े में भारतीय बाजार में करीब एक अरब डॉलर का निवेश कर चुके हैं। बाजार में लिवाली की यह बयार जारी रहने से बीएसई में रीयल्टी, बैंकिंग, कैपिटल गुड्स और तेल-गैस वर्ग में सबसे ज्यादा तेजी रही। दूसरी ओर रुपये में मजबूती के चलते निर्यात वा आउट सोर्सिंग पर आधारित आईटी, टेक और फार्मा सेक्टरों में गिरावट रही।
विज्ञापन


आगामी आम चुनाव में किसी एक दल को बहुमत मिलने के बढ़ते आसार से भी बाजार में काफी उत्साह है। सेंसेक्स में भेल 6.31 फीसदी बढ़त के साथ्ज्ञ सबसे ज्यादा लाभ कमाने वाली कंपनी रही, जबकि रेड्डीज लैब 3.59 फीसदी गिरावट के साथ सबसे ज्यादा नुकसान में रही। लाभ कमाने वाले अन्य शेयरों में आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, रिलायंस, भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, मारुति सुजुकी, एलएंडटी, एसबीआई, हिंडाल्को, कोल इंडिया, महिंद्रा, ओएनजीसी, टाटा स्टील, एचडीएफसी, गेल इंडिया, आईटीसी, टाटा मोटर्स, हिन्दुस्तान यूनि और सेसा स्टरलाइट शामिल रहे। नुकसान वाले शेयरों में  विप्रो, इनफोसिस, सनफार्मा, टीसीएस, हीरोमोटोकॉर्प, एनटीपीसी और बजाज ऑटो शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजार में तेजी की क्या है वजह
-एफआईआई द्वारा पिछले 15 दिनों में करीब एक अरब डॉलर का निवेश
-चुनावी सर्वेक्षणों में एनडीए को बढ़त से मजबूत सरकार की उम्मीद
-क्रीमिया में सेना भेजने को लेकर रूस के रुख में नरमी आना
-रुपये में मजबूती के चलते भाव 60 से 61 रुपये के दायरे में आना
-कैड में कमी और अर्थव्यवस्था में मजबूती लौटने के संकेत

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed