फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   sensex made new record

सेंसेक्स ने बनाया एक नया रिकॉर्ड

Wed, 09 Apr 2014 08:04 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 09 Apr 2014 08:04 PM IST
विज्ञापन
sensex made new record

विश्व मुद्रा कोष द्वारा 5.4 फीसदी की आर्थिक विकास दर का अनुमान जताए जाने के बाद विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की फार्मा और बैंकिंग समूह के शेयरों में तगड़ी लिवाली से घरेलू शेयर बाजार तूफानी तेजी के साथ नए टॉप पर पहुंच गए।

विज्ञापन


बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 358.89 अंक उछल कर 22,702.34 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी कारोबार के दौरान 6,800 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार करने के बाद 101.15 अंकों की बढ़त के साथ 6,796.20 अंक के रिकॉर्ड पर रहा।
विज्ञापन


ब्लूचिप शेयरों के साथ छोटी और मझोली कंपनियों के शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली। इससे बीएसई का मिडकैप 1.68 फीसदी बढ़कर 7,285.39 अंक पर और स्मालकैप 2.01 फीसदी की बढ़त पर 7,427.35 अंक पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईटी समूह को छोड़कर सेंसेक्स में शामिल सभी समूह बढ़त में रहे। आईटी में 1.09 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। बैंकिंग वर्ग में सबसे ज्यादा 3.45 फीसदी की बढ़त रही। इस दौरान तेल एवं गैस, मेटल, एफएमसीजी, सीजी, रीयल्टी, बैंकिंग, ऑटो, पावर और हेल्थकेयर में 3.45 फीसदी तक की तेजी रही।

सेंसेक्स में शामिल अधिकांश कंपनियां बढ़त में रही। दवा कंपनी रैनबैक्सी को खरीदने वाली सनफार्मा ने सबसे अधिक 6.91 फीसदी मुनाफा कमाया। इसके साथ ही एक्सिस बैंक 4.44 फीसदी, टाटा मोटर्स 4.40, आईसीआईसीआई बैंक 4.18, हिंडाल्को 4.05, स्टेट बैंक 3.23, टाटा स्टील 3.18, एचडीएफसी 2.96, एचडीएफसी बैंक 2.36, गेल इंडिया 2.36, भेल 2.14, रिलायंस इंडस्ट्रीज 1.81, एसएसएलटी 1.65, मारुति 1.54, कोल इंडिया 1.39, एलएंडटी 1.25, टाटा पावर 1.02, महिंद्रा 1.01, एनटीपीसी 0.92, बजाज ऑटो 0.85, सिप्ला 0.84, डा रेड्डीज 0.62, हिन्दुस्तान यूनिलीवर 0.62, एयरटेल 0.58, आईटीसी 0.56 और हीरो मोटोकार्प 0.20 की बढ़त लेकर बंद हुई।

गिरावट वाले शेयरों में इनफोसिस 1.16 फीसदी, ओएनजीसी 0.95, टीसीएस 0.72 और विप्रो 0.49 फीसदी के साथ शामिल रहे। बीएसई में कुल 2,860 कंपनियों के शेयरो में कारोबार हुआ जिनमें से 1,873 बढ़त में और 877 गिरावट में रहे, जबकि 110 में कोई बदलाव नहीं हुआ।

बुधवार को बाजार में शुरू से ही तेजी का रुख रहा। बीएसई का सेंसेक्स 46 अंकों की बढ़त लेकर 22,389.21 अंक पर खुला। हालांकि कुछ देर बाद यह 22,379.95 अंक के निचले स्तर तक फिसला, लेकिन इसके बाद शुरू हुई लिवाली ने बाजार का रुख एक बार फिर से तेजी की ओर मोड़ दिया।


यह तेजी अंतिम सत्र तक बनी रही और सेंसेक्स 22,740.04 अंक के लाइफ टाइम हाई तक गया। आखिर में यह 358.89 अंकों की बढ़त लेकर 22702.34 अंक पर अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर बंद हुआ। एनएसई का निफ्टी भी 6,808.70 अंक के रिकॉर्ड तक जाने के बाद 6,796.20 अंक पर रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed