{"_id":"681d6c76-2a5c-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"sensex-looses-163-points-at-its-closing","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार ने गोता लगाया, सेंसेक्स 163 अंक लुढ़का","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
बाजार ने गोता लगाया, सेंसेक्स 163 अंक लुढ़का
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 09 Nov 2012 06:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमजोर विदेशी संकेतों के बीच घरेलू स्तर पर बड़ी कंपनियों के उम्मीद से खराब नतीजे आने स्थानीय शेयर बाजारों में भारी गिरावट दर्ज की गई। बीएसई का सेंसेक्स 162.58 अंक गिरकर 18,683.68 और एनएसई का निफ्टी 52.50 अंक नीचे 5,686.25 पर बंद हुआ। बीएसई के मिडकैप शेयरों में भी 1 फीसदी की गिरावट आई।
विज्ञापन
एसबीआई और ओएनजीसी में भारी गिरावट की वजह से बीएसई पीएसयू इंडेक्स 1.7 फीसदी लुढ़क गया। रीयल्टी, मेटल, ऑयल एंड गैस, बैंक, पावर, कंज्यूमर, ड्यूरेबल्स, कैपिटल गुड्स शेयर 1.6-1 फीसदी टूट गए। तकनीकी, आईटी, हेल्थकेयर, ऑटो, एफएमसीजी शेयरों में 0.8-0.2 फीसदी की गिरावट रही।
विज्ञापन
ज्यादातर एशियाई बाजार गिरावट के रुझान के साथ बंद हुए। जापान का निक्केई 1 फीसदी की गिरावट के साथ 8,758 के स्तर पर और हैंगसेंग भी 1 फीसदी की गिरावट के साथ 21, 384 के स्तर पर बंद हुआ। यूरोपीय बाजार भी सुस्त रुझान के साथ खुले।
विज्ञापन