{"_id":"2a8d4a9e-e257-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"sensex-jumps-182-pts-to-1-mth-high-reform-hopes-monsoon-help","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहतर मानसून ने खुश किया बाजार का मिजाज","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
बेहतर मानसून ने खुश किया बाजार का मिजाज
मुंबई/एजेंसी
Updated Mon, 01 Jul 2013 07:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहतर मानसून और विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की लिवाली से घरेलू शेयर बाजार लगातार तीसरे सत्र में बढ़त बनाने में कामयाब रहे।
विज्ञापन
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 181.58 अंक की बढ़त के साथ 19,577.39 अंक पर बंद हुआ, जोकि एक माह का सबसे ऊंचा स्तर रहा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी 56.65 अंक की बढ़त के साथ 5,898.85 अंक पर बंद हुआ।
एमसीएक्स एसएक्स के प्रमुख सूचकांक एसएक्स-40 में 126.46 अंक की तेजी रही और यह 11,620.81 अंक पर बंइ हुआ। बाजार में आई मजबूती से सोमवार के कारोबार में निवेशकों की रकम में करीब 90 हजार करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। रिलायंस, मारुति और एलएंडटी जैसे ब्लूचिप शेयरों में तगड़ी लिवाली ने बाजार के रुख को सकारात्मक बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
बीएसई में कुल 2,506 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ। इसमें 1,611 लाभ में और 768 नुकसान में रहीं। बाकी 127 में कोई बदलाव नहीं हुआ। सेंसेक्स में मारुति सुजुकी के शेयर 4.37 फीसदी लाभ के साथ सबसे ऊपर रहे। हालांकि कंपनी को बीते माह के कार बिक्री के आंकड़ों में गिरावट का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
इसके साथ ही स्टरलाइट, गेल इंडिया, एलएंडटी, एसबीआई, टाटा मोटर्स, जिंदल स्टील, एनटीपीसी, टाटा पावर, भेल, टाटा स्टील, आरआईएल, रेड्डीज लैब, हीरो मोटोकॉर्प, हिंडाल्को, महिंद्रा, एचडीएफसी, सिप्ला, भारती एयरटेल, आईटीसी, हिन्दुस्तान यूनि, कोल इंडिया, विप्रो और बजाज ऑटो के शेयरों ने 0.29 फीसदी से लेकर 3.89 फीसदी का मुनाफा कमाया।
नुकसान उठाने वालों में इनफोसिस, टीसीएस, ओएनजीसी, सन फार्मा, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक 0.01 से लेकर 1.76 फीसदी के घाटे के साथ शामिल रहे। विदेशी बाजारों में कमोबेश तेजी रही। हालांकि चीन में औद्योगिक उत्पादन के आंकडे़ कमजोर रहने से बाजार में बढ़त की रफ्तार कुछ धीमी पड़ी।
एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कंपोजिट 0.81 फीसदी, हांगकांग का हैंगसेंग 1.78 फीसदी और जापान का निक्केई 1.28 फीसदी ऊपर रहे। यूरोप के बाजार सुधार पर रहे, हालांकि अमेरिका एसएंडपी कमजोरी पर कारोबार करता दिखा।