{"_id":"19fc6206-efa8-11e2-b293-001e671f54a0","slug":"sensex-jumps-180pts-to-6-wk-high-reclaims-20k-mark","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंसेक्स फिर पहुंचा 20 हजार के पार","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
सेंसेक्स फिर पहुंचा 20 हजार के पार
मुंबई/एजेंसी
Updated Thu, 18 Jul 2013 06:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एशियाई बाजार से मिले कमजोर संकेतों के बावजूद घरेलू स्तर पर बेहतर तिमाही वित्तीय परिणाम देने की उम्मीद में बैंकिंग, रीयल्टी और पीएसयू सेक्टरों में हुई लिवाली के बल पर घरेलू शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन बढ़त में रहा।
विज्ञापन
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 179.68 अंक चढ़कर 20 हजार के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार करता हुआ 20,128.41 अंक बंद हुआ।
नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 64.75 अंक की बढ़त के साथ छह हजार के स्तर के पार 6,038.05 अंक पर डेढ़ महीने की ऊंचाई पर रहा। एमसीएक्स-एसएक्स का एसएक्स-40 सूचकांक 125.19 अंक की बढ़त के साथ 12,044.15 अंक पर रहा।
विज्ञापन
बड़ी कंपनियों की तुलना में छोटी और मझोली कंपनियों में लिवाली सुस्त रही। बीएसई का मिडकैप 0.74 फीसदी बढ़कर 6,028.58 अंक पर और स्मॉलकैप 0.24 फीसदी ऊपर 5,738.71 अंक पर रहा।
विज्ञापन
बीएसई में कुल 2,486 कंपनियों में कारोबार हुआ, जिनमें 1,204 बढ़त में और 1,113 गिरावट में रहे, जबकि 169 में कोई बदलाव नहीं हुआ। सेंसेक्स में शामिल 30 में से 23 शेयर मुनाफा कमाने में कामयाब रहे।
इनमें एचडीएफसी बैंक 3.22 फीसदी, भेल 3.14, हिंडाल्को 2.35, हीरो मोटोकॉर्प 2.34, टाटा पावर 2.25, भारती एयरटेल 2.12, इनफोसिस 1.79, एलएंडटी 1.79, मारुति 1.70, सिप्ला 1.57, डा. रेड्डीज 1.19, जिंदल स्टील 1.10 और एसबीआई 0.96 फीसदी की बढ़त पर रहे। दूसरी ओर गिरावट वाले शेयरों में महिंद्रा 1.88 फीसदी, स्टरलाइट 1.73 फीसदी, एनटीपीसी 0.95 और टीसीएस 0.82 फीसदी के नुकसान में रहे।