फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Sensex hits fresh 1-month low, Hindalco slump over 5.5 pc

तीसरे दिन भी गिरा सेंसेक्स, हिंडाल्को 5.51 फीसदी लुढ़का

Thu, 12 Mar 2015 11:03 AM IST
मुंबई/एजेंसी
मुंबई/एजेंसी Updated Thu, 12 Mar 2015 11:03 AM IST
विज्ञापन
Sensex hits fresh 1-month low, Hindalco slump over 5.5 pc

घरेलू शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट का दौर जारी रहा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स बुधवार को 50.70 अंक घटकर एक माह के निचले स्तर 28,659.14 अंक पर बंद हुआ। इसके साथ ही सेंसेक्स बीते तीन सत्रों में 790 अंक गंवा चुका है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 12.10 अंक नीचे 8,699.95 अंक पर बंद हुआ।

विज्ञापन


हिंडाल्को के प्रोमोटर कुमार मंगलम बिड़ला को कोयला घोटाले में विशेष अदालत द्वार समन जारी किए जाने की खबर से कंपनी के शेयर में 5.51 फीसदी की बड़ी गिरावट देखने को मिली।
विज्ञापन


बुधवार के कारोबार में हिंडाल्को की बाजार पूंजी में 1,568 करोड़ रुपये की गिरावट आई। इसके अलावा सेंसेक्स में नुकसान उठाने वाले शेयरों में सेसा स्टरलाइट, टाटा स्टील, सिप्ला, टाटा मोटर्स, सन फार्मा, बजाज ऑटो, ओएनजीसी, टीसीएस, एसबीआई, एलएंडटी और इनफोसिस शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed