फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   sensex hits 3 mth high, nifty regains 6,000 mark on fii buying

सेंसेक्स तीन माह के टॉप पर, निफ्टी छह हजार के पार

Tue, 07 May 2013 10:10 PM IST
मुंबई/एजेंसी
मुंबई/एजेंसी Updated Tue, 07 May 2013 10:10 PM IST
विज्ञापन
sensex hits 3 mth high, nifty regains 6,000 mark on fii buying

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) द्वारा बैंकिंग, ऑटो, रीयल एस्टेट और एफएमसीजी सेक्टर में तगड़े निवेश व ग्लोबल बाजारों में तेजी के बीच ब्लूचिप शेयरों में अच्छी खरीदारी के दम पर घरेलू शेयर बाजार ऊंची छलांग लगाते हुए तीन महीने के शिखर पर पहुंच गया।

विज्ञापन


आईटीसी, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा मोटर्स, एयरटेल, रिलायंस और एसबीआई जैसे शेयरों में तेजी से बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 215 अंक उछल कर 19,888.95 अंक पर बंद हुआ। इससे पहले सेंसेक्स ने इतना ऊंचा स्तर 31 जनवरी को देखा था।
विज्ञापन


नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 72.50 अंक चढ़कर छह हजार के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार करता हुआ 6,043.55 अंक पर बंद हुआ। बाजार में इस तेजी के चलते निवेशकों की पूंजी 60 हजार रुपये बढ़कर 67.6 लाख रुपये पर पहुंच गई। बीएसई का मिडकैप 0.84 प्रतिशत चढ़कर 6,504.85 अंक पर और स्मॉलकैप 0.60 प्रतिशत बढ़कर 6,126.49 अंक पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसई में कुल 2,551 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1,353 बढ़त में और 1,064 गिरावट में रहे, जबकि 134 पिछले सत्र पर टिके रहे। बीएसई के सभी समूह 0.08 से 2.0 फीसदी तक की बढत में रहे। सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से 25 ने मुनाफा कमाया, जबकि पांच गिरावट में रहीं।

बढ़त वाले शेयरों में हीरो मोटोकॉर्प 3.65 फीसदी, एयरटेल 3.14, आईटीसी 2.73, टाटा मोटर्स 2.58, जिंदल स्टील 2.23, एचडीएफसी बैंक 1.83 प्रतिशत, भेल 1.76 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 1.69 प्रतिशत, स्टेट बैंक 1.40 प्रतिशत, बजाज आटो 1.22 प्रतिशत, हिन्दुस्तान यूनिलीवर 1.09, एलएंडटी 1.06, सिप्ला 1.00, सनफार्मा 0.84, गेल इंडिया 0.81, रिलायंस 0.68, एनटीपीसी 0.61, टाटा स्टील 0.47, हिंडाल्को 0.39, ओएनजीसी 0.38, इनफोसिस 0.31, टीसीएस 0.29, स्टरलाइट 0.25, एचडीएफसी 0.16 और डा. रेड्डी 0.04 फीसदी के साथ शामिल रहे। गिरावट वाले शेयरों में कोल इंडिया 1.73 फीसदी, विप्रो 1.50, महिंद्रा 0.61, मारुति 0.07 और टाटा पावर 0.05 फीसदी के साथ शामिल रहे।

विदेशी बाजारों में तेजी के संकेतों के बीच बीएसई का सेंसेक्स 24 अंकों की बढ़त के साथ 19,697.33 अंक पर खुला और पूरे सत्र इससे नीचे नहीं उतरा। लिवाली के जोर पर यह 19,917.88 अंक के उच्चतम स्तर तक चढ़ा और अंत में पिछले दिवस के 19,673.64 अंक की तुलना में 215.31 अंक उछल कर 19,888.95 अंक पर रहा।


एनएसई का निफ्टी 12 अंकों की बढ़त लेकर 5,983.45 अंक पर खुला। इसमें बाद मामूली घटकर 5,982.95 अंक के न्यूनतम स्तर तक फिसला, लेकिन लिवाली के जोर पर छह हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार करते हुए 6,050.50 अंक की ऊंचाई तक गया और आखिर में पिछले सत्र के 5,971.05 अंक से 72.50 अंक ऊपर 6,043.55 अंक पर बंद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed