{"_id":"6d7df4b6-644e-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"sensex-hits-2-year-high-up-25-points-in-early-trade","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार ने खोई तेजी, सेंसेक्स में गिरावट","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
बाजार ने खोई तेजी, सेंसेक्स में गिरावट
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 22 Jan 2013 01:35 PM IST
विज्ञापन
शुरुआती तेजी खोने के बाद शेयर बाजार में गिरावट का रुख देखने को मिल रहा है। दोपहर 1:30 बजे बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 29.78 अंक गिरकर 20,072.04 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, इसी समय एनएसई के निफ्टी में 8.05 अंकों की गिरावट देखने को मिली। निफ्टी 6,074.25 पर कारोबार कर रहा था।
विज्ञापन
इससे पहले शेयर बाजार में मामूली तेजी देखी गई। सुबह 10 बजे सेंसेक्स 13.30 अंकों की मजबूती के साथ 20,115.12 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, इसी समय एनएसई का निफ्टी 8.05 अंक चढ़कर 6,090.35 पर कारोबार कर रहा था।
विज्ञापन
सुबह शेयर बाजार ने मजबूती के साथ कारोबार की शुरुआत करते हुए 2 साल का उच्चतम स्तर छुआ। सेंसेक्स 26.76 अंकों की मजबूती के साथ 20,128.58 पर खुला। वहीं, एनएसई का निफ्टी 6.80 अंकों की बढ़त के साथ 6,089.10 पर खुला।
विज्ञापन