{"_id":"24e63fe8e0a72767906e734d84227654","slug":"sensex-goes-down-after-one-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगातार छह दिन बढ़ने के बाद लुढ़का सेंसेक्स","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
लगातार छह दिन बढ़ने के बाद लुढ़का सेंसेक्स
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 03 Apr 2014 07:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगातार छह दिन की बढ़त के बाद हुई मुनाफावसूली ने घरेलू शेयर बाजार को झटका दिया। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 42.42 अंक नीचे 22,509.07 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 16.45 अंक गिरकर 6,736.10 अंक के स्तर पर रहा।
विज्ञापन
मजबूती पर खुला बाजार बैंकिंग, कैपिटल गुड्स, तेल-गैस और रीयल्टी वर्ग में बिकवाली से दबाव में आ गया। सेंसेक्स बीच सत्र में 22,620.65 अंक के नए रिकॉर्ड को छूकर 22,369.28 अंक के न्यूनतम स्तर तक उतरा। निफ्टी ने 6,776.75 अंक के अधिकतम और 6,696.90 अंक के न्यूनतम स्तर को भी छुआ।
विज्ञापन
रिजर्व बैंक से बैंकिंग लाइसेंस पाने वाली वित्तीय क्षेत्र की कंपनी आईडीएफसी का शेयर शुरुआती कारोबार में 8.71 फीसदी तक उछला, पर बाद में मुनाफावसूली के दबाव में यह 2.38 फीसदी की गिरावट के साथ 124.95 रुपये के भाव पर बंद हुआ।
विज्ञापन
सेंसेक्स में मुनाफा कमाने वाले शेयरों में हिन्दुस्तान यूनि, सिप्ला, रेड्डीज लैब, एचडीएफसी, हिंडाल्को, सेसा स्टरलाइट, आईटीसी, सन फार्मा, इनफोसिस, महिन्द्रा, एनटीपीसी, मारुति सुजुकी, हीरो मोटोकॉर्प के शेयर 0.02 से 1.89 फीसदी मजबूत होकर बंद हुए। घाटे वाले शेयरों में भेल, गेल इंडिया, कोल इंडिया, एसबीआई, एक्सिस बैंक, भारती एयरटेल, टाटा स्टील, ओएनजीसी, विप्रो, एलएंडटी, टाटा पावर, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा मोटर्स, आरआईएल, एचडीएफसी बैंक, टीसीएस और बजाज ऑटो 0.20 से 2.23 फीसदी की गिरावट के साथ शामिल रहे।