{"_id":"af222104-28b1-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"sensex-gets-momentum-as-obama-claims-victory","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओबामा की जीत का सेंसेक्स ने किया वेलकम","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
ओबामा की जीत का सेंसेक्स ने किया वेलकम
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 07 Nov 2012 01:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में बराक ओबामा की जीत का असर भारतीय शेयर बाजारों में देखने को मिल रहा है। दोपहर 1.20 बजे बीएसई सेंसेक्स 147.45 अंक उछलकर 18,964.83 अंकों पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी भी 49.35 अंक ऊपर 5773.75 अंकों पर कारोबार कर रहा था।
विज्ञापन
सुबह 9.40 बजे बाजार
सुबह 9.40 बजे बीएसई सेंसेक्स 35.20 अंक उछलकर 18,852.58 अंकों पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी भी 16.00 अंक ऊपर 5740.40 अंकों पर कारोबार कर रहा था।
हेल्थकेयर शेयरों में उछाल
बीएसई सेंसेक्स में अपोलो हॉस्पीटल, जेएंडके बैंक, रिलायंस कैपिटल, केडिला हेल्थकेयर कंपनियों के शेयरों में बढ़त दर्ज की गई। वहीं टाटा पावर, एबीबी, गुजरात स्टेट के शेयरों में गिरावट देखी गई।
विज्ञापन
दबाव में एशियाई बाजार
इधर एशियाई बाजार में दबाव नजर आ रहा है। निक्केई, हैंग सैंग, कॉस्पी, शंघाई कंपोजिट में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि मंगलवार को अमेरिकी चुनाव को देखते डाओ जोंस और नैस्डैक में तेजी दर्ज की गई।
विज्ञापन