{"_id":"8f65355e74183584876909e27d919fab","slug":"sensex-gains-184-points-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार में तेजी जारी, सेंसेक्स 184 अंक उछला","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
बाजार में तेजी जारी, सेंसेक्स 184 अंक उछला
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 14 Aug 2014 09:16 PM IST
विज्ञापन
घरेलू शेयर बाजार लगातार चौथे सत्र में बढ़त का रुख करते हुए मजबूती पर बंद हुए। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) 184.28 अंक की बढ़त के साथ 26,103.23 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का (एनएसई) 52.15 अंक की बढ़त के साथ 7,791.70 अंक पर रहा। शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बाजार बंद रहेंगे।
विज्ञापन
बैंक, कैपिटल गुड्स और ऑयल-गैस वर्गों में मजबूती आई। आईटी वर्ग में 0.1 फीसदी की गिरावट को छोड़कर बीएसई के बाकी सभी वर्ग सकारात्मक दायरे में कारोबार हुआ। कैपिटल गुड्स, बैंकएक्स, रीयल्टी, मेटल, पावर, उपभोक्ता सामान और हेल्थकेयर सूचकांकों में 1 से 2 फीसदी की तेजी रही।
विज्ञापन
हीरो मोटोकॉर्प का शेयर करीब 3 फीसदी टूटा। इसके साथ ही एचडीएफसी, भारती एयरटेल, हिंडाल्को, एचयूएल, विप्रो और बजाज ऑटो का शेयर करीब 0.5-1.5 फीसदी गिरावट में रहे। इसी तरह आईटीसी, टीसीएस और एसबीआई के शेयर भी गिरावट पर बंद हुए। गेल इंडिया, सेसा स्टरलाइट, टाटा मोटर्स, सिपला, टाटा पावर और बीएचईएल का शेयर 2-3.5 फीसदी टूटा। दूसरी ओर डाबर इंडिया का शेयर 3 फीसदी मजबूत हुआ। बीएसई में 1,655 शेयरों में तेजी रही, जबकि 1,258 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन