{"_id":"479f1f1b37877fda8b35659c8255c79c","slug":"sensex-gains-178-pts-nifty-reclaims-8600-mark-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेयर बाजार में दूसरे दिन भी रही बढ़त","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
शेयर बाजार में दूसरे दिन भी रही बढ़त
मुंबई/एजेंसी
Updated Wed, 11 Feb 2015 09:17 PM IST
विज्ञापन
घरेलू शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन बढ़त का रुख जारी रहा। बुधवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 178.35 अंक की बढ़त के साथ 28,533.97 अंक पर बंद हुआ।
विज्ञापन
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी एक बार फिर से 8,600 अंक के स्तर को पार करते हुए 61.85 अंक ऊपर 8,627.40 अंक पर बंद हुआ।
सेंसेक्स में सबसे ज्यादा लाभ कमाने वाले शेयरों में एक्सिस बैंक, एलएंडटी, मारुति, टाटा स्टील, रिलायंस, हीरो मोटोकॉर्प, हिंद यूनिलीवन, आईटीसी, एनटीपीसी, कोल इंडिया और बजाज ऑटो आदि शामिल रहे।
विज्ञापन