सेंसेक्स फिर 20 हजारी, 180 अंक उछला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रेडिट पॉलिसी के 2 दिन पहले रियल्टी शेयर 4.5 फीसदी उछले। ऑटो, मेटल, हेल्थकेयर, पीएसयू, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, बैंक और कैपिटल गुड्स में भी तेजी रही। एफएमसीजी, आईटी, पावर और तकनीकी शेयरों में एक फीसदी की तेजी आई।
अंतरराष्ट्रीय बाजारों से मिले-जुले संकेत मिलने की वजह से घरेलू बाजार हल्की मजबूती के साथ खुले। शुरुआती कारोबार में बाजार में उतार-चढ़ाव नजर आया। लेकिन, जल्द बाजार सुस्ती से उबरे और सेंसेक्स 20,000 के ऊपर पहुंचा।
सुबह 11 बजे के करीब बाजार का हौसला पस्त होता नजर आया और निफ्टी में गिरावट आई। थोड़ी ही देर में खरीदारी चली और मिडकैप शेयरों में खरीदारी का माहौल बना। इसके बाद बाजार की मजबूती लगातार बढ़ती चली गई। यूरोपीय बाजारों की सुस्त शुरुआत भी बाजार के जोश को कम नहीं कर पाई। यूरोपीय बाजारों में मजबूती आने से घरेलू बाजारों का जोश बढ़ा।
वैश्विक बाजारों की बात करें तो एशियाई बाजारों में कमजोर येन की वजह से निक्की करीब 3 फीसदी उछला। स्ट्रेट टाइम्स में 0.6 फीसदी की मजबूती आई। हालांकि कॉस्पी, शंघाई कंपोजिट, ताइवान इंडेक्स 1.03 फीसदी गिरे। यूरोपीय बाजारों में जर्मनी में जनवरी आईएफओ बिजनेस क्लाइमेट के आंकड़े उम्मीद से बेहतर रहने से डीएएक्स 1 फीसदी चढ़ा है। सीएसी में 0.5 फीसदी की तेजी है।
सप्ताह की चाल
हफ्ते में सेंसेक्स 0.3 फीसदी और निफ्टी 0.1 फीसदी मजबूत हुए। सीएनएक्स मिडकैप 2.6 फीसदी और बीएसई स्मॉलकैप 3.1 फीसदी टूटे। कैपिटल गुड्स शेयर 2.3 फीसदी और एफएमसीजी शेयर 1.4 फीसदी चढ़े। रियल्टी, ऑटो, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, मेटल शेयरों में 5.6,1.9 फीसदी की गिरावट आई।