फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   sensex gain 400 point, reach highest level after 2010

सेंसेक्स ने तोड़ा अपना रिकॉर्ड, पहुंचा 20,882.89 पर

Fri, 18 Oct 2013 04:02 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 18 Oct 2013 04:02 PM IST
विज्ञापन
sensex gain 400 point, reach highest level after 2010

त्यौहारी मौसम के आते ही शेयर बाजार भी खिलखिलाने लगा है। शुक्रवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में जश्न का माहौल देखने को मिला है।

विज्ञापन


शुक्रवार को बाजार में जश्न का माहौल देखने को मिला। 11 नवंबर, 2010 के बाद सेंसेक्स अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में सेंसेक्स 467.38 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 20,882.89 के अंक स्तर पर पहुंच गया। पूरे दिन के दौरान हुए कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 2.19 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई।
विज्ञापन


वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 145.50 अंकों की बढ़त के साथ 6,189.35 अंक के स्तर पर पहुंच गया है। दिन में दो बजे तक निफ्टी में हुए कारोबार मे 2.37 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजार में कारोबार के सेसा स्टरलाइट, टाटा स्टील, इंडसइंड बैंक, बीपीसीएल, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और डॉ रेड्डीज लैब के शेयरों में 6.6-2.5 फीसदी तक उछाल दर्ज की गई। वहीं बीएचईएल, बजाज ऑटो, अंबुजा सीमेंट और एशियन पेंट्स के शेयरों में 1 से 0.3 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed