{"_id":"fabece70748df9992bd16368712ae7a3","slug":"sensex-gain-365-point-rupee-improve","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंसेक्स 384 अंक उछला और रुपया सुधरा","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
सेंसेक्स 384 अंक उछला और रुपया सुधरा
दिल्ली
Updated Thu, 03 Oct 2013 07:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में शटडाउन के चलते जहां कई विभागों के कर्मचारियों के सामने नौकरी का संकट खड़ा हो गया है, वहीं इसने फेडरल रिजर्व द्वारा बांड खरीद (क्यूई-3) बंद किए जाने के खतरे को टाल दिया है।
विज्ञापन
इस आशंका के खत्म होने से घरेलू शेयर बाजार में कारोबारी धारणा मजबूत हुई। बीएसई सेंसेक्स 385 अंक के उछाल के साथ 19,902.07 अंक पर बंद हुआ, जोकि एक हफ्ते का सबसे ऊंचा स्तर रहा।
विज्ञापन
वहीं निफ्टी 129.65 अंक ऊपर 5,909.70 अंक पर रहा। एमसीएक्स एसएक्स के एसएक्स-40 सूचकांक में भी 233.36 अंक का उछाल रहा और यह 11,853.27 अंक पर रहा।
विज्ञापन
निवेशकों में लिवाली के रुझान से बीएसई के 13 में से 12 वर्गों के सूचकांक बढ़त पर रहे। मेटल वर्ग में सबसे ज्यादा 3.94 फीसदी की बढ़त रही।
इसके अलावा बैंकिंग 3.41 फीसदी, कैपिटल गुड्स 2.82, पेट्रो 2.46 और आईटी सेक्टर 2.39 फीसदी की तेजी देखने को मिली।
बीएसई में कुल 2,560 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1,471 बढ़त में और 937 गिरावट में रहे, जबकि 152 में कोई बदलाव नहीं हुआ।
रिलायंस, टीसीएस और एचडीएफसी जैसे ब्लूचिप शेयरों में अच्छी खरीद हुई। सेंसेक्स में लाभ कमाने वाले शेयरों में सेस गोवा 7.21 फीसदी की बढ़त के साथ टॉप गेनर बना।
इसके अलावा बजाज ऑटो 5.1 फीसदी, हिंडाल्को 4.34, टाटा पावर 4.04, टीसीएस 4.02, एचडीएफसी बैंक 4 फीसदी, टाटा पावर 4.04, टीसीएस 4.02, एचडीएफसी बैंक 4.00, टाटा स्टील 3.68, जिंदल स्टील 3.57, एलएंडटी 3.51, आईसीआईसीआई बैंक 2.95, विप्रो 2.94, रिलायंस इंडस्ट्रीज 2.89, टाटा मोटर्स 2.77, गेल 2.45, मारुति सुजुकी 2.33, एचडीएफसी 2.29, महिंद्रा 2.14, सनफार्मा 1.87, कोल इंडिया 1.78, भेल 1.66, ओएनजीसी 1.66, हीरो मोटोकार्प 1.63, स्टेट बैंक 0.97, सिप्ला 0.95, डॉ. रेड्डी 0.81, इनफोसिस 0.80 और एयरटेल 0.71 प्रतिशत शामिल है।
सरकार द्वारा बैंकों से ग्राहकों को त्योहारी सीजन में वाहनों और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद (कंज्यूमर ड्यूरेबल्स) खरीदने के लिए के लिए सस्ता लोन देने को कहने से ऑटो और बैंकिंग दोनों ही सेक्टरों में अच्छी लिवाली हुई।
एशियाई बाजारों की तेजी के बल पर बीएसई का सेंसेक्स 68 अंकों की तेजी के साथ 19,585.79 अंक पर खुला।
प्रारंभ में ही यह 19,5083.97 अंक के निचले स्तर तक उतरा लेकिन इसके बाद में हुई लिवाली के बल पर 19,929.24 अंक के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। आखिर में यह पिछले सत्र के 19,517.15 अंक की तुलना में 384.92 अंक अर्थात 1.97 फसदी के उछाल पर 19,902.07 अंक पर बंद हुआ।
वहीं सोने की कीमतों में सुधार देखने का मिला। सोने की कीमत प्रति दस ग्राम 30,600 के स्तर पर पहुंच गई। सोने कीमतों में 220 रुपए प्रति दस ग्राम की बढ़ोतरी हुई।
वहीं चांदी की कीमत 49,250 रुपए प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई, चांदी की कीमतों में प्रतिकिलो 50 रुपए की गिरावट दर्ज की गई।
करेंसी मार्केट में डॉलर की तुलना में रुपए में भी सुधार हुआ। डॉलर की तुलना में रुपया 73 पैसे मजबूत होकर 61.73 के स्तर पर आ गया।