{"_id":"e11ac018bf3718e5fa13af1c0bec7ae7","slug":"sensex-falls-over-192-pts-ends-below-26k-mark-on-outflows","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजी पर लगा ब्रेक, सेंसेक्स 192 अंक लुढ़का","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
तेजी पर लगा ब्रेक, सेंसेक्स 192 अंक लुढ़का
Updated Thu, 31 Jul 2014 06:37 PM IST
विज्ञापन
विदेशी निवेशकों की पूंजी निकासी और वायदा सौदों के निपटारे के लिए हुई बिकवाली के दबाव में घरेलू शेयर बाजार गिरावट का शिकार हुए।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 192.45 अंक लुढ़क कर 26 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे 25,894.97 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 70.10 गिरकर 7,721.30 अंक पर रहा।
बैंकिंग, पावर, कैपिटल गुड्स, एफएमसीजी, पीएसयू, ऑटो और आईटी वर्गों में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई में कुल 3,039 कंपनियों के शेयर में कारोबार हुआ, जिनमें से 1,431 बढ़त में और 1,492 नुकसान में रहे, जबकि 116 में कोई बदलाव नहीं हुआ।
नुकसान उठाने वाले प्रमुख शेयरों में एनटीपीसी, एक्सिस बैंक, महिंद्रा, टाटा पावर, एचडीएफसी, एलएंडटी, एसबीआई, विप्रो, आईसीआईसीआई बैंक, भेल, मारुति हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाटा मोटर्स, ओएनजीसी, आईटीसी, टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, रेड्डीज लैब और हिंडाल्को आदि शामिल रहे। मुनाफा कमाने वाले शेयरों में सिप्ला, टाटा स्टील, कोल इंडिया, गेल इंडिया, रिलायंस और सन फार्मा सम्मिलित रहे।