फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   sensex falls for the fifth day declines 20 points

बिकवाली के दबाव में रहा शेयर बाजार

Wed, 06 Feb 2013 06:36 PM IST
मुंबई/एजेंसी
मुंबई/एजेंसी Updated Wed, 06 Feb 2013 06:36 PM IST
विज्ञापन
sensex falls for the fifth day declines 20 points

एनटीपीसी, सीआईएल, एलएंडटी व आईसीआईसीआई बैंक जैसे ब्लूचिप शेयरों में मुनाफावसूली के बीच घरेलू शेयर बाजारों में मिलाजुला रुख देखने को मिला।

विज्ञापन


बीएसई का सेंसेक्स जहां लगातार पांचवें दिन गिरावट के साथ 20.10 अंक फिसल कर 19,639.72 अंक पर बंद हुआ, वहीं एनएसई का निफ्टी चार दिन बाद गिरावट का सिलसिता तोड़ते हुए 2.30 अंक के सुधार के साथ 5,959.20 अंक पर बंद हुआ।
विज्ञापन


बड़ी कंपनियों की तुलना में छोटी और मझोली कंपनियों के शेयरों में बेहतर कारेबार के चलते बीएसई का मिडकैप करीब दो अंक ऊपर 6,865.30 अंक पर और स्मॉलकैप 16.79 अंक ऊपर 6952.46 अंक पर रहा। सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में एनटीपीसी 2.12 फीसदी, कोल इंडिया 2.03, भेल 1.72, हिन्दुस्तान यूनिलीवर 1.60, एलएंडटी 1.23, आईसीआईसीआई बैंक 1.08 और ओएनजीसी 0.98 फीसदी के साथ शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बढ़त वाले शेयरों में जिंदल स्टील 2.69 फीसदी, मारुति 1.61, एचडीएफसी 1.25, टीसीएस 0.82, हिंडाल्को 0.79, आईटीसी 0.78 और टाटा स्टील 0.63 फीसदी के साथ शामिल रहे। बीसई के विभिन्न समूहों में कैपिटल गुड्स, पीएसयू, पावर, बैंकिंग, तेल-गैस और हेल्थकेयर वर्ग में बिकवाली का दबाव रहा।

दूसरी ओर रीयल्टी, आईटी, टेक, एफएमसीजी, सीडी और ऑटो वर्ग में लिवाली ने बाजार को ज्यादा गिरावट का शिकार होने से बचाए रखा। बाजार मे कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ हुई। सेंसेक्स करीब 100 अंक उछलकर 19,737.77 अंक पर खुला।


बीच सत्र में 19,767.25 अंक के ऊपरी और 19,611.27 अंक के निचले दायरे में रहने के बाद आखिर में यह पिछले कारोबारी दिवस के 19,659.82 अंक की तुलना में 0.10 प्रतिशत नीचे 19,639.72 अंक पर बंद हुआ।

निफ्टी करीब 30 अंक ऊपर खुलने के बाद 5,990.90 अंक के ऊपरी और 5,953.15 अंक के दायरे में घूमता हुआ आखिर में पिछले कारोबारी दिवस के 5,956.90 अंक की तुलना में 0.04 प्रतिशत ऊपर 5,959.20 अंक पर बंद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed