{"_id":"7388985e-de63-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"sensex-falls-by-77-pts-as-rupee-sinks-below-60-mark","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमजोर रुपये ने बाजार को भी गिराया","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
कमजोर रुपये ने बाजार को भी गिराया
मुंबई/एजेंसी
Updated Wed, 26 Jun 2013 06:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुपये की ऐतिहासिक गिरावट ने घरेलू शेयर बाजारों को भी गिरावट में धकेल दिया।
विज्ञापन
अंतिम घंटे के कारोबार में बंबई शेयर बाजार का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 77 अंक गिरकर 18,552.12 पर और नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 20.40 अंक नीचे 5,588.70 पर बंद हुआ। इसी तरह, एमसीएक्स-एसएक्स का एसएक्स 40 भी 49.23 अंक कमजोर होकर 11,048.71 पर रह गया।
बीएसई समूह में तेल एवं गैस, पीएसयू, रीयल्टी, बैंकिंग, हेल्थकेयर, सीडी, कैपिटल गुड्स और मेटल वर्ग में बिकवाली देखी गई जबकि आईटी, पावर, एफएमसीजी और टेक वर्ग में लिवाली का रुख रहा।
विज्ञापन
बीएसई में कुल 2,456 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ। इसमें से 952 लाभ में और 1,360 नुकसान में रहीं बाकी 144 में कोई बदलाव नहीं हुआ।
विदेशी बाजारों की हालत लगातार दूसरे दिन भी बेहतर रही। यूरोप का एफटीएसई 1.05 फीसदी ऊपर रहा। एशियाई बाजारों में मिलाजुला रुझान देखा गया। चीन का शंघाई कंपोजिट 0.41 फीसदी और जापान का निक्केई 1.04 फीसदी नीचे रहा।
विज्ञापन
सेंसेक्स में मजबूती पर टिकने वाले शेयरों में हीरो मोटाकार्प, टीसीएस, गेल, मारुति सुजुकी, टाटा पावर, हिंदुस्तान यूनि और स्टरलाइट के शेयर 0.06 से लेकर 3.89 फीसदी तक के लाभ में रहे।
नुकसान पर रहने वालों में भारती एयरटेल, महिंद्रा, टाटा मोटर्स, जिंदल स्टील, हिंडाल्को कोल इंडिया, एचडीएफसी बैंक, एलएंडटी, एचडीएफसी, सन फार्मा, ओएनजीसी, एसबीआई, टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, डॉ. रेड्डीज लैब, बजाज ऑटो, आरआईएल और सिप्ला 0.09 से लेकर 5.74 फीसदी के घाटे में रही।