फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   sensex falls 500 points down

ग्रीस संकट के कारण शेयर बाजार 500 अंक लुढ़का

Mon, 29 Jun 2015 12:58 PM IST
Updated Mon, 29 Jun 2015 12:58 PM IST
विज्ञापन
sensex falls 500 points down

ग्रीस संकट का असर विदेशों के साथ भारतीय शेयर बाजार पर भी दिखने लगा है। भारतीय शेयर बाजार 500 अंकों के करीब लुढ़क गया।

विज्ञापन


बंबई स्टॉक एक्सचेंज के सूचकांक सेंसेक्स ने खुलते ही 500 अंकों का गोता लगाया है, वहीं निफ्टी भी करीब 150 अंक नीचे कारोबार कर रहा है। हालांकि बाद में खरीदारी से सेंसेक्स कुछ संभला।
फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 467.20 अंकों की गिरावट के साथ 27344 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख सूचकांक निफ्टी 146.10 अंक लुढ़ककर 8235 के स्तर पर आ गया है।

सेक्टोरियल आधार पर देखें तो सारे ही सेक्टर गिरावट के लाल निशान में नजर आ रहे हैं। बाजार को गिरावट को पीएसयू बैंक लीड कर रहे हैं और बैंकिंग सेक्टर 3.5 फीसदी नीचे बना हुआ है।
विज्ञापन

सावधानी से करें निवेश

sensex falls 500 points down

बाजार जानकारों के अनुसार बाजार में गिरावट ग्रीस संकट के कारण देखी जा रही है।

गौरतलब है कि यूरो जोन में ग्रीस के बने रहने की कोशिशें नाकाम नजर आ रही हैं। यूरोपियन सेंट्रल बैंक ने ग्रीस में इमरजेंसी फंडिंग बढ़ाने के लिए इनकार कर दिया है।

इमरजेंसी फंडिंग फिलहाल मौजूदा स्तरों पर ही रहेगी। ग्रीस में बैंक 6 जुलाई तक बंद रहेंगे। फिलहाल ऑनलाइन बैंकिंग पर कोई पाबंदी नहीं लगाई गई है,लेकिन फॉरेन ट्रांसफर पर रोक लगा दी गई है। उल्लेखनीय है कि ग्रीस की आईएमएफ को करीब 1.5 अरब यूरो चुकाने की डेडलाइन है।

अब सारी नजर 5 जुलाई पर है जहां ग्रीस के प्रधानमंत्री जनमत संग्रह का एलान कर सकते हैं। ग्रीस संकट का असर भारतीय ही नहीं विदेशी बाजारों पर भी देखा जा रहा है।

जानकार मानते है कि अभी बाजार में उठा पटक जारी रहेगी और छोटे निवेशक सावधानी से निवेश करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed