फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Sensex falls 300 points on greece mendate

ग्रीस संकट के कारण शेयर बाजार 300 अंक लुढ़का

Mon, 06 Jul 2015 11:10 AM IST
Updated Mon, 06 Jul 2015 11:10 AM IST
विज्ञापन
Sensex falls 300 points on greece mendate

ग्रीस संकट का असर विदेशों के साथ भारतीय शेयर बाजार पर भी दिखा। भारतीय शेयर बाजार 300 अंकों के करीब लुढ़क गया।

विज्ञापन


बंबई स्टॉक एक्सचेंज के सूचकांक सेंसेक्स ने खुलते ही 315 अंकों का गोता लगाया है, वहीं निफ्टी भी करीब 98 अंक नीचे कारोबार कर रहा है। हालांकि बाद में खरीदारी से सेंसेक्स कुछ संभला। फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 315.21 अंकों की गिरावट के साथ 27,777.58 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख सूचकांक निफ्टी 98.75 अंक लुढ़ककर 8,386.15 के स्तर पर आ गया है। सेक्टोरियल आधार पर देखें तो सारे ही सेक्टर गिरावट के लाल निशान में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


सावधानी से करें निवेश

Sensex falls 300 points on greece mendate

बाजार जानकारों के अनुसार बाजार में गिरावट ग्रीस संकट के कारण है। जानकार मानते है कि अभी बाजार में उठा पटक जारी रहेगी और छोटे निवेशक सावधानी से निवेश करें।

गौरतलब है कि ग्रीस में हुए जनमतसंग्रह पर अधिकतर  जनता ने 'नहीं' के पक्ष में मतदान किया है। 60 प्रतिशत से ज्यादा वोटरों ने राहत कर्ज के लिए बदले में ज्यादा मितव्यता की कर्जदारों की मांग को नकार दिया है। यानि अब ग्रीस यूरोजोन से बाहर हो सकता है।

पांच महीने पुरानी वामपंथी सरकार की बागडोर संभाल रहे प्रधानमंत्री एलेक्सिस सिप्रास ने कहा था कि ‘ना’वोट से उन्हें बेहतर समझौता करने में मदद मिलेगी जबकि ‘हां’ के पक्ष में परिणाम रहा तो इसका मतलब होगा कि उन्हें कठोर मांगों के आगे झुकना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed