{"_id":"3af47e58ea8598976350d7e0750ac772","slug":"sensex-falls-264-points","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवाली मना कर सेंसेक्स 264 अंक लुढ़का","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
दीवाली मना कर सेंसेक्स 264 अंक लुढ़का
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 05 Nov 2013 05:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगातार दीवाली मना रहा बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज आखिरकार मंगलवार को 264 अंक टूट कर 20,975 अंक पर बंद हुआ। पूरे दिन के दौरान बाजार में मुनाफा वसूली पर जोर रहा। बीएसई सेंसेक्स 264 अंक गिरकर 20975 और 50 शेयरों वाला निफ्टी 64 अंक गिरकर 6253 पर बंद हुए।
विज्ञापन
पूरे दिन के दौरान हुए कारोबार में एफएमसीजी सेक्टर के शेयरों में 2.5 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई। वहीं हेल्थकेयर, आईटी, तकनीकी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, बैंक, कैपिटल गुड्स के शेयर में 1.5-0.75 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन
बाजार में कमजोर एशियाई संकेतों और रुपए में गिरावट आने की वजह से बाजारों ने लाल निशान में शुरुआती की। निफ्टी 6300 के नीचे खुला। सेंसेक्स में 100 अंक से ज्यादा की गिरावट आई।
विज्ञापन
गिरावट पर खुलने के बाद बाजार लगातार नीचे की ओर लुढ़कते चले गए। सेंसेक्स 230 अंक टूटा और निफ्टी 6250 तक लुढ़का। मिडकैप शेयरों में भी 0.5 फीसदी की कमजोरी दिखी।
पूरे दिन हुए कारोबार के दौरान आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक, पावर ग्रिड, सन फार्मा, रैनबैक्सी, टीसीएस, सेसा स्टरलाइट, बैंक ऑफ बड़ौदा, एचयूएल, ओएनजीसी के शेयरों में 2-3.25 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई।
बढ़ने वाले शेयरों में एनएमडीसी, डीएलएफ, एशियन पेंट्स, जेपी एसोसिएट्स, हिंडाल्को, कोल इंडिया, पीएनबी, इंडसइंड बैंक, सिप्ला, एचडीएफसी, एनटीपीसी जैसे दिग्गजों में 2.25-0.5 फीसदी की तेजी आई।
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया थोड़ा संभला है। रुपए में सुस्ती नजर आ रही है। सुबह के समय शुरुआती कारोबार में रुपया 20 पैसे कमजोर हुआ था।