फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   sensex falls 202 points

बिकवाली से सेंसेक्स 202 अंक ढहा

Wed, 13 Mar 2013 11:31 PM IST
मुंबई/एजेंसी
मुंबई/एजेंसी Updated Wed, 13 Mar 2013 11:31 PM IST
विज्ञापन
sensex falls 202 points

औद्योगिक विकास दर और महंगाई दर के आंकड़े आने के बाद कर्ज की ब्याज दरें घटने की कम संभावना के बीच घरेलू शेयर बाजारों में बिकवाली का दबाव बना रहा। इसके चलते बाजार लगातार तीसरे दिन गिरावट का शिकार होकर एक हफ्ते के सबसे निचले स्तर पर बंद हुए।

विज्ञापन


बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 202.37 अंक की बड़ी गिरावट के साथ 19,362.55 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 62.90 अंक लुढ़क कर 5,851.20 अंक पर बंद हुआ। बीएसई का मिडकैप 64.68 अंक नीचे 6,395.63 अंक पर और स्मॉलकैप 80.01 अंक घट कर 6,237.64 अंक पर रहा।
विज्ञापन

 
ब्याज दर के प्रति संवदेनशील शेयरों में बिकवाली की सबसे ज्यादा मार पड़ी, जिससे बैंकिंग, सीडी, ऑटो, पीएसयू, आईटी, मेटल और टेक वर्ग में भारी गिरावट दर्ज हुई। एफएमसीजी को छोड़कर सभी वर्ग नुकसान में रहे। सेंसेक्स में सनफार्मा ने सबसे ज्यादा 1.25 फीसदी मुनाफा कमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा आईटीसी 0.89 फीसदी, एयरटेल 0.76, हिन्दुस्तान यूनिलीवर 0.59, कोल इंडिया 0.14 और विप्रो के शेयर 0.07 फीसदी लाभ में रहे। दूसरी ओर हिंडाल्को में सबसे ज्यादा 3.67 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक 3.25 फीसदी, बजाज ऑटो 3.16, मारुति 3.07, जिंदल स्टील 2.84, ओएनजीसी 2.52, भेल 1.99, इनफोसिस 1.89, एचडीएफसी 1.77, गेल इंडिया 1.68, एचडीएफसी बैंक 1.20, टाटा मोटर्स 1.15, सिप्ला 1.07, टाटा स्टील 1.07, एसबीआई 1.00, एनटीपीसी 0.91, टीसीएस 0.83, महिन्द्रा 0.76 और एलएंडटी 0.27 फीसदी घाटे में रही। एजेंसी

विदेशी बाजारों में कमजोरी के बीच सेंसेक्स 53 अंक नीचे 19,511.97 अंक पर खुला और पूरे कारोबार के दौरान इससे ऊपर नहीं उठ सका। आखिर में यह पिछले दिवस के 19,565 अंक की तुलना में 1.03 प्रतिशत नीचे 19,362.55 अंक पर बंद हुआ।


बुधवार की गिरावट के साथ सेंसेक्स पिछले तीन सत्रों में 320 अंक गिर चुका है। निफ्टी में  करीब 30 अंक की कमजोरी के साथ 5,884.80 अंक पर  कारोबार शुरू हुआ। यह 5,893.85 अंक के ऊपरी और 5,842.25 अंक के निचले दायरे में रहने के बाद आखिर में पिछले दिवस के 5, 914.10 अंक की तुलना में 1.06 फीसदी कमजोर हो कर 5,851.20 अंक पर बंद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed