फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Sensex extends losses for the 5th day

गार को लेकर आशंका से बाजार में गिरावट

Mon, 14 Jul 2014 06:41 PM IST
Updated Mon, 14 Jul 2014 06:41 PM IST
विज्ञापन
Sensex extends losses for the 5th day

औद्योगिक उत्पादन और थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित महंगाई के बेहतर आंकड़ों के बावजूद बाजार पर जनरल एंटी अवायडंस रूल्स (गार) को लेकर जारी असमंजस की वजह से घरेलू शेयर बाजार की धारणा नकारात्मक बनी रही।

विज्ञापन


विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी रहने से बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 17.37 अंक गिरकर 25,006.98 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 5.45 अंक टूटकर 7,454.15 अंक पर रहा। बाजार में यह गिरावट का यह लगातार पांचवां सत्र रहा।
विज्ञापन


कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, आईटी, टेक्नॉलजी, रीयल्टी, फार्मा और एफएमसीजी शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली हुई। हालांकि कैपिटल गुड्स, मेटल, पावर और बैंकिंग शेयरों में अच्छी खरीदारी नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेंसेक्स में बढ़त में मुनाफा कमाने वाले शेयरों में हिंडाल्को, टाटा पावर, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, एक्सिस बैंक, ओएनजीसी, एलएंडटी, भेल, हीरो मोटोकार्प, टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, महिंद्रा और मारुति शामिल रहे।


गिरावट वाले शेयरों में इनफोसिस, हिन्दुस्तान यूनिलीवर, विप्रो, एसएसएलटी, एनटीपीसी, एयरटेल, कोल इंडिया, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी, सिप्ला, डा रेड्डीज, रिलायंस इंडस्ट्रीज, सनफार्मा, बजाज ऑटो, स्टेट बैंक, आईटीसी और गेल शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed