फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   sensex extends losses for second session

औंधे मुंह गिरा बाजार, सेंसेक्स 20 हजार से नीचे

Mon, 23 Sep 2013 07:08 PM IST
एजेंसी/मुंबई
एजेंसी/मुंबई Updated Mon, 23 Sep 2013 07:08 PM IST
विज्ञापन
sensex extends losses for second session

महंगाई पर लगाम लगाने के लिए रिजर्व बैंक द्वारा ब्याज दरों में आने वाले दिनों में और बढ़ोतरी की आशंका ने घरेलू शेयर बाजार को लगातार दूसरे दिन गिरावट की ओर धकेला।

विज्ञापन


ब्याज दरों के प्रति सबसे अधिक संवेदनशील बैंकिंग, रीयल्टी, कैपिटल गुड्स व ऑटो सहित पीएसयू, पावर, पेट्रोलियम, एफएमसीजी, मेटल और हेल्थकेयर वर्गों में बिकवाली का दबाव देखने को मिला।
विज्ञापन


इसके चलते बाम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 363 अंक गिरकर 20 हजार के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे 19,900.96 अंक पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 122 अंक उतरकर 5,889.75 अंक के स्तर पर आ गया। एमसीएक्स एसएक्स का एसएक्स-40 सूचकांक 206.17 फीसदी की गिरावट के साथ 11,820.24 अंक पर बंद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्लेषकों के मुताबिक बाजार को रिजर्व बैंक की ओर से 20 सितंबर की मौद्रिक समीक्षा में रेपो दर में की गई चौथाई फीसदी की बढ़ोतरी की कतई उम्मीद नहीं थी। इसलिए आरबीआई के नए गवर्नर रघुराम राजन के इस कदम ने बाजार की धारणा को तगड़ा झटका दिया है।

ऐसे में निवेशक आगे भी दरें बढ़ने और मौद्रिक सख्ती को लेकर खासे आशंकित हैं। ऐसे में बाजार में बिकवाली का माहौल जोर पकड़े हुए है। दूसरी ओर महीने के आखिरी हफ्ते में लिवाल नए सौदों से दूरी बना रहे हैं।


ऐसे में सोमवार को दौ सौ अंकों से ज्यादा की गिरावट पर खुला सेंसेक्स बीच सत्र में 20,199.81 अंक के ऊपरी और 19,826.30 अंक के निचले दायरे में कामकाज करता दिखा। आखिर में यह 363 अंक गिरकर 19,900.96 अंक पर बंद हुआ।

बीएसई में कुल 2,456 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिसमें 1,000 लाभ में और 1,314 नुकसान में रहे बाकी 142 में कोई बदलाव नहीं हुआ।

सेंसेक्स में सेस गोवा 3.14 फीसदी, हिंडाल्को 1.84, विप्रो 1.75, कोल इंडिया 1.20 और रेड्डीज लैब 1.06 फीसदी की बढ़त में रहे।

नुकसान उठाने वालों में एसबीआई 5.39, ओएनजीसी 4.86, आईसीआईसीआई बैंक 4.39, मारुति 4.37, एलएंडटी 4.20, एचडीएफसी 4.05 व भेल 3.96 फीसदी की गिरावट में रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed