{"_id":"b05cbc648bea4fb2c02ab42e3de5d065","slug":"sensex-ends-below-27k-mark-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिकवाली के दबाव में 27 हजार से नीचे आया सेंसेक्स ","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
बिकवाली के दबाव में 27 हजार से नीचे आया सेंसेक्स
मुंबई/एजेंसी
Updated Thu, 11 Sep 2014 08:11 PM IST
विज्ञापन
घरेलू शेयर बाजारों में लगातार तीसरे दिन गिरावट रही। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 61.54 अंक की गिरावट के साथ 27 हजार के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे आकर 26,995.87 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 8.40 अंक फिसल कर 8.085.70 अंक पर रहा।
विज्ञापन
बीएसई के विभिन्न वर्गों में हेल्थ केयर में सबसे ज्यादा गिरावट रही, जबकि ऑटो, कैपिटल गुड्स और एफएमसीजी सेक्टर बढ़त में रहे। बिकवाली के दबाव में सेंसेक्स में सनफार्मा, ओएनजीसी, विप्रो, डा. रेड्डीज, महिंद्रा, भारती एयरटेल और टाटा स्टील में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई। हालांकि छोटी और मझोली कंपनियों के शेयरों में लिवाली रहने से स्मॉल कैप और मिडकैप सूचकांकों में 1.46 फीसदी और 1.14 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।
विज्ञापन