फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Sensex ends below 27K-mark

बिकवाली के दबाव में 27 हजार से नीचे आया सेंसेक्स

Thu, 11 Sep 2014 08:11 PM IST
मुंबई/एजेंसी
मुंबई/एजेंसी Updated Thu, 11 Sep 2014 08:11 PM IST
विज्ञापन
Sensex ends below 27K-mark

घरेलू शेयर बाजारों में लगातार तीसरे दिन गिरावट रही। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 61.54 अंक की गिरावट के साथ 27 हजार के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे आकर 26,995.87 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 8.40 अंक फिसल कर 8.085.70 अंक पर रहा।

विज्ञापन


बीएसई के विभिन्न वर्गों में हेल्थ केयर में सबसे ज्यादा गिरावट रही, जबकि ऑटो, कैपिटल गुड्स और एफएमसीजी सेक्टर बढ़त में रहे। बिकवाली के दबाव में सेंसेक्स में सनफार्मा, ओएनजीसी, विप्रो, डा. रेड्डीज, महिंद्रा, भारती एयरटेल और टाटा स्टील में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई। हालांकि छोटी और मझोली कंपनियों के शेयरों में लिवाली रहने से स्मॉल कैप और मिडकैप सूचकांकों में 1.46 फीसदी और 1.14 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed