{"_id":"569ce53fe116e2570e7d4d7949258ece","slug":"sensex-drops-499pts-nifty-snaps-10-day-rally-on-profit-taking-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंसेक्स को लगा 499 अंक का झटका","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
सेंसेक्स को लगा 499 अंक का झटका
एजेंसी
Updated Fri, 30 Jan 2015 09:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सप्ताह के आखिरी कारोबारी सत्र में घरेलू शेयर बाजार में जबर्दस्त उठा-पटक देखने को मिली।
विज्ञापन
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 29,844.16 अंक की नई ऊंचाई को छूने के बाद तगड़ी मुनाफावसूली के दबाव में 498.82 अंक लुढ़क कर 29,182.95 अंक पर बंद हुआ।
यह सेंसेक्स की तीन सप्ताह की सबसे बड़ी गिरावट है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 8,996.60 अंक की ऊंचाई को छूने के बाद दस दिनों की लगातार बढ़त का सिलसिला तोड़ते हुए 143.45 अंक लुढ़क कर 8,808.90 अंक पर बंद हुआ।
विज्ञापन
देश में निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक आईसीआईसीआई बैंक के मुनाफे में 13.68 फीसदी बढ़ोतरी की खबर से बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में मुनाफावसूली के लिए बिकवाली शुरू हो गई।
विज्ञापन
बीएसई में सबसे ज्यादा गिरावट बैकिंग, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, ऑटो, कैपिटल गुड्स और रीयल्टी वर्गों में देखने को मिली।
सेंसेक्स में शामिल 30 में से 22 कंपनियों के शेयर गिरावट पर बंद हुए। सबसे ज्यादा नुकसान उठाने वालों में डॉ. रेड्डीज, एचडीएफसी, महिंद्रा, टीसीएस, टाटा मोटर्स, हिंडाल्को, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस, मारुति सुजुकी और एलएंडटी शामिल रहे।