फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   sensex drop 400 points

मुनाफा कमाने के चक्कर में शेयर बाजार 'धड़ाम'

Sat, 02 Aug 2014 09:16 AM IST
Updated Sat, 02 Aug 2014 09:16 AM IST
विज्ञापन
sensex drop 400 points

ग्लोबल स्तर से मिले नकारात्मक संकेतों और दिग्गज कंपनियों के शेयरों में हुई मुनाफावसूली के चलते घरेलू शेयर बाजार तगड़ी गिरावट के साथ साढ़े तीन सप्ताह के निचले स्तर पर आ गए।

विज्ञापन


बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 414.13 अंक टूटकर 25,480.84 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 118.70 अंक टूटकर 7,602.60 अंक पर रहा।
विज्ञापन


बड़ी कंपनियों की तुलना में छोटी और मझोली कंपनियों में बिकवाली का दबाव कम रहा। बाजार में सबसे ज्यादा, तीन फीसदी से भी ज्यादा की गिरावट कंज्यूमर ड्यूरेबल्स वर्ग में देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुनाफा कमाने के चक्कर में गिरा बाजार

sensex drop 400 points

इसके अलावा तेल-गैस, कैपिटल गुड्स, पावर, हेल्थकेयर, आईटी, टेक, रीयल्टी, ऑटो, एफएमसीजी, बैंक शेयर भी गिरावट में रहे। बीएसई में कुल 2,995 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिसमें से 1,106 बढ़त में और 1,772 गिरावट में रहे, जबकि 117 में कोई बदलाव नहीं हुआ।

सेंसेक्स में मारुति, एयरटेल, हिन्दुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक और हीरो मोटोकॉर्प के शेयर ही मुनाफा कमा सके। दूसरी ओर गिरावट वाले शेयरों में हिंडाल्को, गेल, टाटा पावर, सिप्ला, एनटीपीसी, सनफार्मा, रिलायंस, महिंद्रा, एसएसएलटी, एचडीएफसी, कोल इंडिया, टीसीएस, ओएनजीसी, एचडीएफसी बैंक 2.21, एलएंडटी, भेल, डा. रेड्डीज, आईटीसी, टाटा मोटर्स, विप्रो, एक्सिस बैंक, बजाज ऑटो, इनफोसिस और एसबीआई शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed