फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   sensex drop 184 points

सेंसेक्स में भारी गिरावट, डेढ़ महीने के निचले स्तर पर

Wed, 07 May 2014 06:52 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 07 May 2014 06:52 PM IST
विज्ञापन
sensex drop 184 points

कमजोर विदेशी संकेतों और आईटी वर्ग के शेयरों में भारी बिकवाली के बीच घरेलू शेयर बाजार करीब एक फीसदी कमजोर होकर बंद हुए। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 184.52 अंक गिरकर 22,323.90 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 62.75 अंक टूटकर डेढ़ माह के निचले स्तर 6,652.55 अंक पर रहा।

विज्ञापन


यूबीएस की ओर से इनफोसिस की रेटिंग घटाए जाने की खबर से बीएसई में आईटी और टेक वर्ग के शेयर 2.5 से 2.25 फीसदी तक गिरे। रीयल्टी, मेटल और ऑटो वर्ग में से 0.7 फीसदी की गिरावट रही। बैंकिंग, कैपिटल गुड्स, ऑयल एंड गैस, एफएमसीजी और हेल्थकेयर शेयरों में भी कमजोरी रही। वहीं कंज्यूमर ड्यूरेबल्स वर्ग के शेयर 0.75 फीसदी मजबूत हुए। पावर वर्ग में हल्की बढ़त रही।
विज्ञापन


बीएसई में कुल 2,864 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ। इसमें 1,234 लाभ में और 1,493 नुकसान में रहे बाकी 137 में कोई बदलाव नहीं हुआ। सेंसेक्स में इनफोसिस सबसे ज्यादा 3.15 फीसदी के नुकसान में रही। एचडीएफसी, हिंडाल्को, सिप्ला, गेल इंडिया, विप्रो, बजाज ऑटो, टीसीएस, मारुति सुजुकी, भारती एयरटेल और टाटा पावर के शेयर 1.03 से 2.75 फीसदी कमजोर हुए। सेसा स्टरलाइट, हीरो मोटोकॉर्प, एचडीएफसी बैंक, रेड्डीज लैब, ओएनजीसी, टाटा मोटर्स, आईटीसी, कोल स्टील, भेल और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर भी नुकसान में रहे। मजबूती पर टिकने वालों में एनटीपीसी, एसबीआई, सनफार्मा और एक्सिस बैंक के शेयर 0.14 से 1.27 फीसदी मुनाफे के साथ शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन के विनिर्माण क्षेत्र में लगातार चौथे महीने गिरावट के आंकड़ों से ग्लोबल स्तर पर बाजारों में कमजोरी आई। जापान का निक्की  2.93 फीसदी,  हांगकांग का हैंगसेंग 1.05, चीन का शंघाई कंपोजिट 0.89 फीसदी गिरा। ब्रिटेन के एफटीएसई में 0.14 प्रतिशत की कमजोरी दर्ज हुई। अमेरिकी बाजार भी गिरावट पर कारोबार करते दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed